प्रियंका और निक जोनास का हुआ रोका, जानिए क्‍या हैं बड़ी उम्र की पार्टनर के फायदे

एक-दूसरे के होने की तरफ पहली कदम बढ़ा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 18, 2018 1:28 PM IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आखिरकार शनिवार को एक-दूजे के होने के पहले पायदान पर चढ़ गए। शनिवार को उनका रोका हो गया। इससे पहले बॉलीवुड और हॉलीवुड में उन दोनों के रिश्‍ते को लेकर खूब चर्चाएं थीं। क्‍योंकि प्रियंका निकी से उम्र में दस साल बड़ी हैं। यह पहली जोड़ी नहीं है जिसमें दुल्‍हन दूल्हे से बड़ी है। बल्कि अब तो लड़के अपने से बड़ी उम्र की पार्टनर करते हैं पसंद। जानें क्‍या हैं कारण-

ज्‍यादा कॉन्‍फीडेंट – प्‍यार की उम्र में भले ही लड़कियां शर्मीली हों पर शादी की उम्र आने तक वे कॉन्‍फीडेंट हो चुकी होती हैं। शादी अगर थोड़ा देर से हो रही हो तो उनका आत्‍मविश्‍वास कम उम्र की लड़कियों की तुलना में ज्‍यादा होता है।

करती है स्‍वीकार – बड़ी उम्र की लड़कियां किसी भी स्थिति में अपने प्‍यार को स्‍वीकार करने से नहीं डरतीं। जबकि कम उम्र लड़कियों को इसके लिए तैयार करने में समय लगता है। इसलिए लडके बड़ी उम्र की पार्टनर को दिल दे बैठते हैं।

यह भी पढ़ें - केयरिंग होती हैं बड़ी उम्र की पार्टनर

आर्थिक सुरक्षा - प्‍यार के साथ सेटलमेंट की चिंता हो तो आर्थिक पक्ष मैटर करता ही है। आजकल लड़कियां ही नहीं लड़के भी आर्थिक सुरक्षा पर गौर करते हैं। इकनोमिकली सेटल होते हुए उम्र अगर बढ़ भी जाए तो लड़कों को कोई दिक्‍कत नहीं होती।

परिवार के लिए तैयार - लव एंड अफेयर के बाद सबसे पहली प्राथमिकता होती है परिवार। बड़ी उम्र की लड़कियां कॅरियर में सेटल हो चुकी होती हैं, ऐसे में परिवार बनाने मे फैमिली प्‍लान करने में उन्‍हें कोई दिक्‍कत नहीं आती। यह पॉजीटिव फैक्‍टर लड़कों को अपील करता है।

चित्रस्रोत: oneshotoneplace.com.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.