Nusrat Jahan Divorce: नुसरत जहां ने कहा,'शादी नहीं लिव-इन-रिलेशनशिप में थी, नहीं है तलाक लेने की ज़रूरत' यहां पढ़ें बंगाली एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी और डिवॉर्स का पूरा मामला

नुसरत ने कहा कि उन्हें तलाक लेने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि, उनकी शादी भारत में मान्य ही नही हैं। बता दें कि, नुसरत और निखिल की शादी विदेशी ज़मीन पर हुई थी जिसे, कानूनी तौर पर नुसरत भारत में वैलिड नहीं बतातीं। (Nusrat Jahan Divorce)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2021 11:34 PM IST

Nusrat Jahan Divorce: बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां रूही( Nusrat Jahan Ruhi) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार नुसरत के चर्चा में आने की वजह है उनकी और पति निखिल जैन (Nusrat Jahan Husband) की टूटती शादी । जी हां, वही निखिल जैन (Nikhil Jain) जिनसे शादी करने के बाद सिंदूर से भरी मांग और चूड़ियों भरे हाथों के साथ नुसरत ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी। नुसरत जहांके फैंस और यंगस्टर्स ने इस नयी दुल्हन को शपथ ग्रहण (Nusrat Jahan oath taking ceremony) करते देख उनकी हिम्मत की खूब तारीफ की।

2 साल पहले नुसरत का जब हर तरफ विरोध हो रहा था तब पूरे साहस के साथ वह हर आलोचना का सामना करते नज़र आयीं। पति निखिल जैन को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट मानते हुए नुसरत ने उन्हें सबसे अच्छा हस्बैंड कहा था।  फिर, अचानक क्या हुआ जो यह शादीशुदा जोड़ा 2 वर्षों में ही तलाक लेने के फैसले पर पहुंच गया? क्यों 'फेयरी टेल' मानी जाने वाली शादियों का अंत कभी-कभी इतने अज़ीब तरीके से होता है कि लोग उसपर विश्वास नहीं कर पाते। (Nusrat Jahan Divorce updates)

क्या एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर है नुसरत की शादी टूटने की वजह?

बता दें, मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने नुसरत के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा कि उसने एक नये विवाद को ही जन्म दे दिया। तस्लीमा ने लिखा है कि नुसरत का उनके एक को-एक्टर यश दासगुप्ता ( Yash Dasgupta) के साथ अफेयर चल रहा है।  वहीं, यह ख़बरें भी आ रही हैं कि नुसरत इस वक़्त प्रेगनेंट हैं और वह अपने पति निखिल से तलाक भी ले रही हैं।

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार नुसरत के पति निखिल जैन (Nikhil Jain) ने भी अपने टूटते रिश्ते की खबर पर मुहर लगा दी है। निखिल ने बयान दिया है कि नुसरत और उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। बताया जा रहा है कि, अभिनेत्री ने दिसंबर 2020 में निखिल का घर छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ कोलकाता के बालीगंज (Ballygunge, Kolkatta) वाले घर में ही रह रही हैं और पिछले 6 महीनों में दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई है।

नुसरत ने कहा तलाक लेने की ज़रूरत नही

तस्लीमा ने अपनी पोस्ट में यह लिखा है कि, अगर निखिल और नुसरत एकसाथ खुश नहीं हैं तो उन्हें तलाक ले लेना चाहिए। लेखिका की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया में नुसरत ने कहा कि उन्हें तलाक लेने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि, उनकी शादी भारत में मान्य ही नही हैं। बता दें कि, नुसरत और निखिल की शादी विदेशी ज़मीन पर हुई थी जिसे, कानूनी तौर पर नुसरत भारत में वैलिड नहीं बतातीं। उन्होंने कहा कि, "तुर्की में शादी होने के कारण तुर्की और भारत के कानूनों के आधार पर यह शादी मान्य नहीं है। ऐसे में इसे एक अफेयर या लिव-इन-रिलेशनशिप की तरह लेना चाहिए, जिसमें तलाक की ज़रूरत नहीं होती।"  नुसरत के इस बयान के आने के बाद से ही यश और उनके अफेयर के चर्चे और तेज़ हो गए हैं। (Nusrat Jahan Divorce)

क्यों कही तस्लीमा नसरीन ने इतनी बड़ी बात

टीएमसी सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन की प्राइवेट लाइफ से जुड़े इस विषय पर तस्लीमा ने इतनी बड़ी बात क्यों कही? यह सवाल भी कई लोगों के मन में उठ रहा है। दरअसल, अपनी इस पोस्ट में तस्लीमा नुसरत की तारीफ करते ही नज़र आयीं। लेखिका ने लिखा कि," नुसरत उन्हें एक खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस के साथ-साथ आत्मविश्वास से भरपूर, स्वतंत्र और स्वावलंबी पर्सानालिटी के तौर पर पसंद हैं। अगर कोई लड़की आत्मनिर्भर, जागरूक, आत्म-विश्वासी और खुद की इज़्ज़त की करना जानती है। तो वह अपने बच्चे की देखभाल खुद ही कर सकती है। उसे बच्चे की परवरिश के लिए किसी पुरूष के नाम की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।"

तस्लीमा ने दी नुसरत को दोबारा शादी ना करने की सलाह

बंगाली भाषा में लिखी इस पोस्ट में तस्लीमा नसरीन ने इनडायरेक्टली शादी को गैरज़रूरी करार दिया। इस तस्लीमा उन्हें लगता था निखिल और नुसरत बहुत खुश हैं। लेकिन, इन दोनों के बीच के मनमुटाव के बाद लेखिका ने लिखा कि सपनों का राजकुमार या ऐसा पति जिसकी कल्पना महिलाएं करती हैं, वह असल ज़िंदगी में नहीं मिलता। लेखिका ने लिखा कि, " महिलाओं को पुरुषों पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं है। नुसरत की ज़िंदगी में भले ही अब सब ठीक नहीं चल रहा लेकिन, ज़िंदगी के एक ख़राब दौर से बाहर निकलने के लिए दूसरी शादी करना भी सुख का रास्ता नहीं माना जा सकता। निखिल और यश में कोई फर्क नहीं है क्योंकि, दोनों ही मर्द हैं। औरतों को उनकी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिलता, ऐसे में क्या सुख की उम्मीद में दूसरी शादी करनी पड़ेगी? फिर तो यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा।" (Taslima Nasrin Nusrat Jahan Divorce)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.