लॉकडाउन में पार्टनर से हर छोटी-छोटी बात पर होती है बहस? ये 3 टिप्‍स 1 रात में दूर कर देंगी सारी गलतफहमी

कई कपल्‍स ऐसे हैं जिनके बीच में लॉकडाउन की वजह से झगड़े (How To Resolve Fights During The Lockdown) होने लगे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं! लेकिन हम आपको कारण नहीं बल्कि ऐसी टिप्‍स बता रहे हैं जो लॉकडाउन में आपके रिलेशनशिप को मजबूत (Tips that will strengthen your relationship in lockdown) बनाएंगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : May 24, 2021 9:21 PM IST

जब कपल्‍स साथ में समय नहीं बिता पाते तब भी उनके बीच में झगड़े होते हैं और जब ज्‍यादा समय साथ में बिता लेते हैं तब भी न चाहते हुए भी किसी न किसी बात पर बहस होने लगती है। दरअसल, पति-पत्‍नी का रिश्‍ता सब्‍जी में नमक जैसा होता है। जो अगर ज्‍यादा हो जाए तो सब्‍जी खाई नहीं जाती और अगर नमक की मात्रा कम हो जाए तो स्‍वाद नहीं आता है। लॉकडाउन के दौरान क्‍योंकि पति-पत्‍नी 24x7 साथ में वक्‍त बिता रहे हैं इसलिए रिलेशनशिप को हेल्‍दी और मेनटेन रख पाना कई लोगों के लिए एक चैलेंज हो गया है। हालांकि हर कपल्‍स के लिए लॉकडाउन के मायने अलग-अलग हैं। जो लोग लॉन्‍ग डिस्‍टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship in hindi) में हैं उनके बीच में काफी स्‍पेस होता है। जबकि जो लोग साथ में रह रहे हैं उन्‍हें पर्सनल स्‍पेस नहीं मिल रहा है। अगर पति-पत्‍नी दोनों वर्किंग हैं और इन लॉज के साथ रह रहे हैं तो रिलेशनशिप में हर छोटी-छोटी बात पर लड़ाई होना, एक दूसरे को न समझ पाना, हर कमेंट को नेगेटिव लेना और रिलेशनशिप में नेगेटिविटि आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि हर वक्‍त कोरोना की वजह से मौत की खबर सुनना, फैमिली में या डिस्टेंस रिलेटिव में किसी की तबियत खराब होना, नौकरी छूट जाना या ससुराल में खटपट होना आदि। आज हम आपको 3 ऐसी टिप्‍स (Healthy Relationship Tips in hindi) बता रहे हैं जिन्‍हें अगर आप फॉलो करेंगे तो पार्टनर के साथ लड़ाई होना तो दूर आप एक दूसरे के साथ वक्‍त बिताना पसंद करेंगे।

अपनी मेंटल हेल्‍थ को प्राथमिकता दें

अगर आप किसी भी वजह से परेशान या फ्रस्ट्रेटेड हैं तो पार्टनर पर गुस्‍सा निकलना लाजमी है और ऐसा करना भी चाहिए। क्‍योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको एंग्‍जाइटी हो सकती है। इसलिए अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो इस पर रिएक्‍ट करने के बजाय इसे समझदारी से हेंडल करें। खुद को इस फ्रस्ट्रेशन से बाहर निकालने के लिए आप कुछ समय के लिए न्‍यूज पढ़ना बंद कीजिए साथ ही आप सोशल मीडिया के सभी अकाउंट को भी टेम्‍परेरी बेस के लिए बंद कर सकते हैं। इस वक्‍त आपको सिर्फ अपनी मेंटल हेल्‍थ पर फोकस करना है। कुछ दिनों के लिए जरूरी काम निपटाने के बाद अपने मनपसंद के काम करो। जब आप खुद सही करेंगे तो अपने पार्टनर को भी अच्‍छा रिस्‍पांस कर पाएंगे और आपका रिलेशनशिप स्‍ट्रॉन्‍ग होगा।

एक दूसरे को पर्सनल स्‍पेस दें

क्‍योंकि लॉकडाउन की वजह से आप हमेशा अपने पार्टनर के साथ रह रहे हैं इसलिए जरूरी नहीं है आप उनकी लाइफ में पूरी तरह से घुस जाएं और बात पर सवाल-जवाब करें। हर इंसान को पर्सनल स्‍पेस की जरूरत होती है और हर कोई अपने हिसाब से लाइफ जीना चाहता है। अगर आपका पति/पत्‍नी अपने दोस्‍तों के साथ, रिलेटिव के साथ या अपने कजंस के साथ फोन कॉल या वीडियो कॉल कर रहा है, अपनी पसंद की फिल्‍म देख रहा है या कुछ समय के लिए लेजी लाइफस्‍टाइल जी रहा है तो उनके साथ रोकटोक न करें। हो सकता है उन्‍हें इससे खुशी मिल रही हो और जब कोई खुद खुश होता है तभी वो दूसरे को भी खुश रख सकता है। जब आप खुश रहेंगे तो रिश्‍ते में भी पॉजिटिविटी आएगी।

कुछ फन प्‍लॉन करें

अगर आप दोनों वर्किंग हैं और लाइफ बहुत बोरिंग हो गई है तो ऑफिस खत्‍म होने के बाद या वीकेंड पर कुछ फन करने का प्‍लान करें। इससे आप वक्‍त भी अच्‍छा बीतेगा और आपकी बॉन्‍ड भी स्‍ट्रॉंग होगी। फिर चाहे तो साथ में कुकिंग करना हो, साथ में वाइन पीना हो, कोई शो या फिल्‍म देखनी हो या फिर कोई गेम खेलना हो। एक दूसरे को खुश करने का और खुद की खुशी ढूंढने का कोई मौका न छोड़ें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source