Neha Dhupia-Angad Bedi Relationship Goals: प्रेगनेंट नेहा धूपिया का ऐसे ख्याल रख रहे हैं अंगद बेदी, लड़के सीख सकते हैं उनसे ये 5 बातें

बॉलीवुड ए्क्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी औ के बीच की बॉन्डिंग को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। (Neha Dhupia-Angad Bedi Relationship Goals)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 27, 2021 8:55 PM IST

Neha Dhupia-Angad Bedi Relationship Goals :बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia Birthday) अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं और साथ ही अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राईमेस्टर में भी हैं। नेहा धूपिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं क्योंकि, वे बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वहीं, वह रोडीज जैसे एडवेंचर बेस्ड शो की जज भी हैं। इन सबके अलावा नेहा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वजह है उनके पति अंगद बेदी और नेहा के बीच की बॉन्डिंग और एक फैमिली के तौर पर इन दोनों द्वारा पेश किए गए उदाहरण। जिसकी एक झलक नेहा धूपिया के जन्मदिन पर उनके पति द्वारा लिखा गया यह इमोशनल नोट भी है। (Neha Dhupia-Angad Bedi Relationship Goals in Hindi)

नेहा की ज़िंदगी को एक बड़ी प्रेरणा मानते हैं अंगद

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अंगद ने लिखा, " तुम मेरी ज़िंदगी का सबसे मज़बूत सहारा हो। तुम्हें अपना जन्मदिन केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन मनाना चाहिए। वाहे गुरु से प्रार्थना है कि तुम्हें जीवन में वह सब मिले जिसकी तुम इच्छा रखती हो पूरे हौसले और गर्व के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ती रहो। मैं आपके जीवन के इस शानदार सफर का एक हिस्सा हूं और मैं दुआ करता हूं कि आने वाले समय में भी तुम यादगार जीवन जीओ। आई लव यू मेहर की मां।" (Neha Dhupia-Angad Bedi Relationship Goals)

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

रिश्तों में छोटी-छोटी खुशियां भी हैं बहुत अहम

नेहा धूपिया और अंगद ने 10 मई 2018 को शादी की थी। बिना शोर-शराबे और धूम-धाम के ही उन्होंने पारम्परिक तरीके से अपनी शादी का कार्यक्रम पूरा किया। वहीं अपने रिश्ते में भी वे सादगी और अपनेपन को ही अहमियत देते हैं। दोनों की तस्वीरों से समझा जा सकता है कि दोनों रिश्ते में छोटी-छोटी खुशियों और सिम्पल मूमेंट्स को काफी अहमियत देते हैं। बता दें कि अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही  नेहा ने एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं। वहीं,  अंगद ने नेहा के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए खास तैयारियां की। (Neha Dhupia-Angad Bedi Relationship Goals)

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

बेटी का रखते हैं खास ख्याल

नेहा और अंगद की बेटी मेहर अब 3 साल की हो गयी है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने करियर को आगे बढ़ाने के साथ-साथ मेहर की अच्छी परवरिश में भी कोई कसर नहीं रखते। बच्ची की देखभाल की ज़िम्मेदारी दोनों मिलकर निभाते हैं जिससे, दोनों के लिए काम करना और परिवार को खुश रखना आसान हो जाता है।

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

एक-दूसरे को करते हैं सपोर्ट

पार्टनर के तौर पर अंगद बेदी पत्नी नेहा का हमेशा सपोर्ट करते हैं। वही, नेहा भी पति को हर लिहाज से मदद करती हैं। शायद यही वजह है कि अक्सर अंगद नेहा को अपना 'पिलर ऑफ स्ट्रेंथ' (Pillar of strength) कहते रहते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source