... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : October 29, 2019 2:15 PM IST
सिबलिंग का होना आपके लिए किसी खास स्ट्रेस बस्टर का होना है। शोध बताते हैं कि एक ही बैकग्राउंड और एक ही परिवार से होने के कारण आप एक-दूसरे की मुश्किलों को दोस्तों से बेहतर समझ पाते हैं। © Shutterstock
मंगलवार यानी 29 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। यह भाई-बहन की बॉन्डिंग को बढ़ाने वाला त्योहार है। विभिन्न शोध बताते हैं कि वे लोग ज्यादा खुश होते हैं जो अपने सिबलिंग्स यानी भाई, बहन के साथ लगातार संवाद में रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार हैं जो अपने भाई या बहन के साथ लगातार स्पॉट होते हैं और उनकी हैप्पी बॉन्डिंग (Siblings benefits) उनके फैन्स को भी काफी आकर्षित करती है। परिणिती चोपड़ा को अकसर अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ देखा जाता है। मंगलवार को भाई दूज के अवसर पर उन्होंने अपने भाइयों सहज और शिवांग के साथ अपनी बॉन्डिंग (Siblings benefits) शेयर की।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को भाई दूज के मौके पर बताया कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं। परिणीति ने कहा कि वे उनके बहुत करीबी हैं और दोनों उनकी जिंदगी के बारे में सबकुछ जानते हैं। इसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया ।
परिणीति ने कहा, "मेरे भाई मेरे बहुत करीब हैं। वे मेरे दोस्त हैं, मेरे बच्चे हैं, वे सबकुछ हैं। हम करीब-करीब एक ही उम्र के हैं और एक-दूजे को सही से समझ सकते हैं और इसी वजह से मैं उन्हें इतना प्यार करती हूं। ये दोनों मेरी हर बात जानते हैं।" परिणीति फिलहाल बैडमिंटन स्टार साईना नेहवाल की बायोपिक में शीर्षक भूमिका निभाने वाली हैं।
परिणीति ने आगे कहा, "दोनों मुझसे छोटे हैं, लेकिन मुझे सलाह देते हैं क्योंकि कहीं न कहीं ये मुझसे ज्यादा मैच्योर हैं इसलिए मैं उन्हें लगातार कॉल करती रहती हूं और उनसे सलाह लेती रहती हूं, लेकिन अगर मुझे उनसे कुछ कहना ही पड़ा तो मैं कहूंगी कि मेरे जैसे सुखी बनो, आप जो भी कर रहे हो, उसमें खुशियां ढूंढ़ो, भविष्य की चिंता करना छोड़ दो, वर्तमान को जियो।"