Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Meeting with ex after breakup: ब्रेकअप के बाद लोगों को अपने एक्स को देखने का भी मन नहीं होता। मन में भरा गुस्सा और खीज के चलते ब्रेकअप के बाद एक्स खुद को दुश्मन से कम नहीं लगता। ऐसे में अगर एक्स से मुलाकात (Meeting with ex after breakup) हो जाए उसका अचानक से सामना हो जाए तो उसे फेस कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक्स का सामना कैसे करना है और नेगेटिव हुए बिना इस मुलाकात को जल्द से जल्द खत्म करना है उसके लिए काम आ सकती हैं ये टिप्स। (Tips to Handle Seeing an Ex unexpectedly in Hindi)

पुरानी बातें याद आने के साथ-साथ एक्स द्वारा की गयी हरकतें या प्यार के सपने टूटने का दर्द याद आ जाता है और आपको इस बात का दुख लम्बे समय तक रहता है। लेकिन, ब्रेकअप के बाद (After breakup)अगर अचानक से एक्स से आपकी मुलाकात हो जाती है तो उसे ये ना जतएं कि उसके जाने से आपकी ज़िंदगी में कोई फर्क पड़ा है। आप खुश रहें और उसे देखकर छुपने या मुंह बनाने की बजाय शांत रहें। (Meeting with ex after breakup)
पुराने प्रेमी से अचानक हुई मुलाकात से लोगों को समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। हमारी सलाह यही है कि आप असहज महसूस करने की बजाया स्थिति को डील करें। मेंटली स्ट्रॉन्ग रहें और सामने वाला अगर आपसे बात करने की पहल करता है तो उसके सम्मान का ध्यान रखते हुए उसके साथ सम्मान से ही पेश आएं। (Tips to Handle Seeing an Ex unexpectedly)
कुछ लोगों को पुरानी बातें और खासकर ऐसे बातों पर बार-बार चर्चा करने की आदत होती है जिससे उन्हें सामने वाले को ग़लत और खुद को बेचारा या बेचारी साबित करने का मौका मिले। लेकिन, ऐसा ना करना ही समझदारी है। आपके एक्स के सामने अपनी दुखभरी कहानी सुनाने से उसे यही मैसेज मिलेगा कि आप उसके साथ दोबारा रिलेशनशिप (restarting relationship post break-up) स्टार्ट करना चाहते हैं। अगर, ऐसा नहीं है तो ब्रेकअप या ब्रेकअप के बाद की तकलीफों (sorrow after breakup)का ज़िक्र भी ना करें। (avoid to discuss about breakup)