Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड की निशानी है उसकी ये 5 आदतें, जानिए कैसे चुनें सही पार्टनर

Dhokebaaz Partner Ko Kaise Pahchane: रिश्ते में पार्टनर के बीच समझदारी और तालमेल का होना बेहद जरूरी है. कई बार जल्दबाजी में ऐसे पार्टनर का चुनाव कर लेते हैं जो लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को निभाने के लायक नहीं होता.

धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड की निशानी है उसकी ये 5 आदतें, जानिए कैसे चुनें सही पार्टनर

Written by Atul Modi |Published : February 10, 2023 6:25 PM IST

प्‍यार कब और किससे हो जाए ये किसी को पता नहीं होता. प्‍यार करने से पहले कोई किसी का बैकग्राउंड चेक नहीं करता. एक बार प्‍यार होने के बाद जब दो लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, तब एक-दूसरे के बारे में पता चलता है. कई बार युवा प्‍यार और आकर्षण के बीच कन्‍फ्यूज हो जाते हैं. इस कन्‍फ्यूजन में कई बार ये समझ भी नहीं आता है कि जिस पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने की सोच रहे हैं, वह उनके लिए सही है भी या नहीं. आपका पार्टनर सही है या नहीं इसे जानने के लिए यहां कुछ आसान टिप्‍स हैं जिनकी मदद से पार्टनर के बारे (Dhokebaaz Partner Ko Kaise Pahchane) में आसानी से जाना जा सकता है.

धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड को कैसे पहचानें - (Dhokebaaz Partner Ko Kaise Pahchane In Hindi)

हर समय गुस्‍सा करना

क्‍या आपका पार्टनर छोटी-छोटी बात पर गुस्‍सा करता है. आपकी कोई भी बात पसंद नहीं करता. दोस्‍तों के बीच आपको तवज्‍जो नहीं देता. हर जगह और हर किसी के सामने आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है. आपकी भावनाओं का मजाक उड़ाता है. आपके इमोशंस की चिंता किए बगैर आप पर चिल्‍लाता है. तो आपको संभल जाना चाहिए. ये सभी संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आपका पार्टनर सिर्फ टाइमपास कर रहा है. पार्टनर का ये रवैया रिश्‍ते को आगे चलकर खराब कर सकता है.

बेवजह झूठ बोलने की आदत

अगर आपका पार्टनर बेवजह झूठ बोलता है. हर छोटी सी छोटी बात के लिए भी झूठ का सहारा लेता है. तो इसका मतलब है कि वो आपके लिए लॉयल नहीं है. कई बार एक साथ दो लोगों के साथ रिश्‍ता रखने वाले लोग ऐसा व्‍यवहार करते हैं. यदि आपके पार्टनर की लाइफ में आपके अलावा कोई और भी है, तो ये आपके लिए चिंता की बात हो सकती है. ऐसे में समय रहते पार्टनर से दूरी बना लेना ही उचित होता है.

Also Read

More News

सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाना

प्‍यार का मतलब अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी इच्‍छा का ख्‍याल रखना भी होता है. डेटिंग के दौरान दो लोग एक-दूसरे को समझते हैं और अपने रिश्‍ते को आगे बढ़ाते हैं. अगर पार्टनर आपकी अनुमति लिए बिना किसिंग करने और फिजिकल होने की कोशिश कर रहा है, तो ये संकेत खतरनाक हो सकता है. इसका मतलब है कि वो आपकी इच्‍छाओं की परवाह नहीं कर रहा है. वो रिश्‍ते को अपनी मर्जी से चलाना चाहता है और आप पर अपना पूरा अधिकार जताना चाहता है. ऐसे लोग एक रिलेशन में जल्‍दी बोर हो जाते हैं.

हमेशा बहाने से पैसे की मांग करना

पार्टनर बार-बार पैसे की मांग कर रहा है और आपके पैसे का गलत इस्‍तेमाल कर रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. कई बार शराब या अन्‍य मादक पदार्थों की लत की वजह से भी पैसों की ज्‍यादा जरूरत होती है. ऐसे लोग पैसे के लिए डेटिंग का भी सहारा लेते हैं. ऐसे लोगों के साथ रहने पर एचआईवी एड्स और एसटीडी जैसी गंभीर समस्‍या भी हो सकती है. ऐसे लोगों से दूर रहने में ही भलाई है.

आपके दोस्‍तों के साथ फ्लर्ट करना

कई लोग कभी भी एक रिश्‍ते में बंधकर रहना पसंद नहीं करते. किसी एक के साथ रिलेशनशिप में होने के बाद भी उनका ध्‍यान पार्टनर के अलावा उसके दोस्‍तों और अन्‍य लोगों पर होता है. ऐसे लोग अपने पार्टनर को हमेशा दूसरों के सामने नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. स्‍वभाव से मनमौजी लोग बहुत जल्‍द दूसरों की ओर आकर्षित हो जाते हैं. इससे रिश्‍तों में तनाव पैदा होता है. ऐसे में दूरी बना लेना ही अच्‍छा रास्‍ता होता है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ऐसे पार्टनर का करें चुनाव

  • जो आपकी पसंद और नपसंद को समझे, और आपको नजरअंदाज न करे.
  • आपकी बातों को ध्‍यान से सुनें और समझे, गलती होने पर समझाए न कि चिल्‍लाए.
  • अपनी जरूरतों के लिए आपके और आपके पैसे पर निर्भर न हो.
  • हमेशा आपकी सहमति से ही शारीरिक संबंध बनाए, और बेवजह दबाव न डाले.
  • आपके साथ क्‍वालिटी टाइम बिताए, परिवार के सदस्‍यों को पूरा आदर दे.

About the Author

... Read More