... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 23, 2018 6:53 PM IST
रक्षाबंधन सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का एक खास दिन है। व्यस्तता, ईगो और अन्य कारणों से यदि आपके रिश्ते में भी आ गई है थोड़ी सी दूरी तो इस रक्षाबंधन अपनाएं ये टिप्स। राखी का यह बंधन होगा और भी मजबूत।
समझें बदले समय की जरूरत
हर रिश्ते में अब बदलाव आ रहा है। भाई बहन का रिश्ता भी और सहज और सजग हुआ है। इस बात की प्रमाणिकता पर तो मनोवैज्ञानिकों ने भी अपनी मोहर लगा दी है। आजकल आपसी रिश्तों में बिखराव तो आ रहा है पर उनमें लगाव कम भी नहीं हुआ है। कामकाजी माता-पिता हर घर की ज़रूरत बन चुके हैं और इसके चलते बच्चों में साझेदारी बढ़ी है। घर में बच्चों को मिल रहे खुलेपन से उनमें अपनी बात रखने का हौसला भी बढ़ा। आपसी बातचीत से बच्चों में विकास जल्दी होता है। इस बदलाव को समझें और उसी के अनुसार खुद को भी समय दें।
बढ़ रही है मेच्योरिटी
आजकल के बच्चे ज्य़ादा समझदार और परिपक्व हो रहे हैं। इसका एक फायदा ये भी हुआ है कि वो आपस की जि़म्मेदारियों को भी पहले से कहीं अधिक समझने लगे हैं। बहनों ने भाइयों के साथ रिश्तों की इन जि़म्मेदारियों को बांटना शुरू किया है। प्यार और सुरक्षा का भाव मेच्योरिटी लाने में सहायक हुआ है।
यह भी पढ़ेें- जानिए क्यों बहनों के इतने लाडले होते हैं भाई
फर्क समझें प्यार और लापरवाही में
हमेशा हर बात का बचाव करना भी सही नहीं होता। कई बार बहनों का सपोर्ट और प्यार भाइयों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसीलिए जब भी घर में ऐसा माहौल बने तो भाई को समझाएं कि वह घर के बड़ों की बात को समझे और उसे फॉलो करे। इससे उनके मन में खुलकर मनमर्जी करने का भाव नहीं आएगा और आपकी इज्ज़त और प्यार में इज़ाफा होगा।
रिश्तों में न आ जाए खटास
बहनों का प्यार एक तरफ तो भाइयों का सहारा बन जाता है, वहीं दूसरी तरफ घर के लोगों के बीच बातचीत का विषय भी। वैसे ऐसी आशंका कम ही होती हैं कि माता-पिता अपने ही बच्चों से बैर करें। पर हर समय का बीच-बचाव मां-बाप से अनबन ज़रूर करा सकता है। इसलिए हमेशा उनकी जगह और सम्मान का भी ध्यान रखें। हर चीज़ की अति ख़्ातरनाक साबित होती है। फिर चाहे वह प्यार ही क्यों न हो।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.