Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शादी के बंधन में बंधे कैटरीना और विक्की कौशल, आपकी भी हुई है शादी तो हैप्पी मैरिड लाइफ की यूं करें शुरुआत

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी साल के सबसे चर्चित विवाह समारोहों में से एक बन गई है।

शादी के बंधन में बंधे कैटरीना और विक्की कौशल, आपकी भी हुई है शादी तो हैप्पी मैरिड लाइफ की यूं करें शुरुआत
शादी के बंधन में बंधे कैटरीना और विक्की कौशल, आपकी भी हुई है शादी तो हैप्पी मैरिड लाइफ की यूं करें शुरुआत

Written by Anshumala |Updated : December 10, 2021 12:52 AM IST

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Marriage News: इन दिनों शादियों का सीजन है और शादी को लेकर सबसे ज्यादा जो लव बर्ड चर्चा में रहे हैं, वे हैं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Katrina Wedding)। बॉलीवुड से लेकर फैंस के बीच इन दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में रही हैं। अच्छी खबर ये है कि कैटरीना और विक्की कौशल गुरुवार को शादी के बंधन में बंध (Katrina kaif vicky Kaushal is Married) गए। इस तरह से इन दोनों की शादी साल के सबसे चर्चित विवाह समारोहों में से एक बन गई है। इनकी शादी सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा होटल, सवाई माधोपुर, राजस्थान में हुई। एक निजी समारोह में दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें विक्की कैटरीनाके पीछा चलते दिखाई दे रहे हैं और फिर दोनों पपराजी (सेलिब्रिटी की फोटो खींचने वाले छायाकार) को हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर इकट्ठा हुए हैं।

मुंबई में होगा रिसेप्शन

कैटरीना (Katrina kaif)ने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा तैयार किया गया दुल्हन का लहंगा पहना था। वहीं, विक्की (Vicky Kaushal) अपनी 'सेहराबंदी' के बाद एक शानदार शेरवानी पहने दिखाई दिए। मुंबई में ये सेलिब्रिटी न्यूली वेड कपल रिसेप्शन करने वाले हैं, जिसमें वो लोग शामिल होंगे, जिन्हें विवाह समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।

Also Read

More News

हैप्पी मैरिड लाइफ की यूं करें शुरुआत

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की फाइनली शादी (Katrina kaif vicky kaushal married life) हो गई। वे दोनों शादी के बंधन में बंधकर अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर चुके हैं। शादियों का सीजन भी चल रहा है। कई लड़के-लड़कियों की शादियां अभी हो रही हैं। जब बात लव मैरिज की होती है, तो आप पहले से ही एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते-समझते हैं। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, बात-व्यवहार से वाकिफ होते हैं। वहीं, शादी जब अरेंज होती है, तो अचानक से एक नए और अपरिचित व्यक्ति के साथ रहने में थोड़ी हिचकिचाहट अंदर ही अंदर महसूस होती है। ऐसा खासकर लड़कियों के साथ होता है। अब शादि चाहे जैसी भी हुई हो, लव या अरेंज, रहना तो आपको एक-दूसरे के साथ ही है। ऐसे में कुछ बातों को ध्यान में अभी से रखना शुरू कर देंगे, तो शादीशुदा जिंदगी बोझ नहीं बल्कि खुशियों से भरपूर लगेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  1.  सात फेरे लेने के बाद से ही जिंदगी तो बदल ही जाती है, नई जिम्मेदारियां भी आती हैं। नए कपल इन नई जिम्मेदारियों को निभाने के चक्कर में अपने बीच के प्यार को नजरअंदाज करने लगते हैं। ऐसा आप ना करें वरना शादीशुदी जिंदगी में कोई रोमांच नहीं बच जाएगा। कोशिश करें कि आपके रिश्ते में शादी होने के बाद से ही रोमांस, रोमांच, दोस्ताना व्यवहार, नयापन कायम रहे।
  2. शादी के कुछ दिनों बाद से आप अपने ऑफिस जाने लगेंगे। उधर, आपकी पत्नी भी घर के कामों में व्यस्त हो जाएंगी, पर इसका ये मतलब नहीं कि आप लोग एक-दूसरे के साथ पहले की तरह वक्त ही ना बिताएं।
  3. यदि आपकी शादी लव मैरिज हुई है, तो पहले की ही तरह प्यार के तीन शब्द 'आई लव यू' का इस्तेमाल बीच-बीच में करते रहें। ये शब्द शादीशुदा जिंदगी में मिठास घोल सकते हैं। आपके बीच के प्यार को बरकरार बनाए रख सकते हैं।
  4. शादी लव हुई हो या अरेंज, एक-दूसरे की तरीफ करें। एक-दूसरे के साथ घूमने जाएं। छोटी-छोटी बातों में प्यार तलाशने की कोशिश करें। एक-दूसरे की तारीफ करना ना भूलें।
  5. शादी के बाद भी डेट पर जाएं। एक-दूसरे को सरप्राइज दें। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। इज्जत दें। इमोशनल सपोर्ट दें। घर के कामों को साथ मिलकर पूरा करें। इस तरह से शादी के दूसरे दिन से ही करना शुरू करेंगे, तो आगे भी आपके अंदर यही आदत बनी रहेगी। इससे आपका रिश्ता और गहरा होता जाएगा। एक-दूसरे के प्रति प्यार, इज्जत बढ़ जाएगी।

About the Author

... Read More