ये 5 सीक्रेट बनाएंगे करीना कपूर की तरह बेस्ट स्टेप मॉम, बच्चे मानेंगे अपना बेस्ट फ्रेंड

मां और बच्चों का रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा और अनोखा होता है। बच्चे अपनी मां से ज्यादा प्यार और विश्वास किसी पर नहीं करते हैं। लेकिन जब बात आती है स्टेपमॉम की तो ये रिश्ता कहीं न कहीं कमजोर पड़ जाता है। दूसरी मां को स्वीकार करना बच्चों के लिए बहुत मुश्किल होता है। हालांकि अगर समझदारी और प्यार से देखा जाए तो यह संभव भी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को बेस्ट स्टेप मॉम कहा जाता है। करीना की सौतेले बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 18, 2020 7:16 PM IST

मां और बच्चों का रिश्ता दुनिया में सबसे प्यारा और अनोखा होता है। बच्चे अपनी मां से ज्यादा प्यार और विश्वास किसी पर नहीं करते हैं। लेकिन जब बात आती है स्टेपमॉम की तो ये रिश्ता कहीं न कहीं कमजोर पड़ जाता है। दूसरी मां को स्वीकार करना बच्चों के लिए बहुत मुश्किल होता है। हालांकि अगर समझदारी और प्यार से देखा जाए तो यह संभव भी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को बेस्ट स्टेप मॉम कहा जाता है। करीना की सौतेले बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। अगर आप भी अपने स्टेप चिल्ड्रन के साथ हेल्दी रिलेशनशिप चाहती हैं तो आज हम आपको जो 5 टिप्स बता रहे हैं उन्हें फॉलो करें।

बच्चों को टाइम और स्पेस दें

अगर आप स्टेपमदर हैं तो पहले दिन से ही बच्चों पर न ही हक जमाना शुरू करें और न ही उनसे ज्यादा एक्सपेक्ट करें। बच्चों को उनका समय और स्पेस दें। उनकी भावनाओं का भी सम्मान करें। अगर बच्चे बड़े हैं तो उनके लिए स्टेपमॉम को स्वीकार करना इतना आसान नहीं होता है। उसके नकारात्मक व्यवहार पर गुस्सा करने के बजाय उसे प्यार से हैंडल करें। अगर आप प्यार से जवाब नहीं दे सकते हैं तो कोशिश करें कि उनकी बातों को नजरअंदाज करें। जब वह देखेंगे कि आप उन पर कोई चीज थोपने या उनका लाइफस्टाइल बदलने नहीं आई हैं तो बच्चे खुद ब खुद आपके करीब आएंगे और आपको स्वीकार करेंगे।

धीरे धीरे बॉन्डिंग स्ट्रॉंग करें

दूसरी शादी के बाद हर चीज को धीरे धीरे करना चाहिए। बच्चों के साथ भी अपने रिश्ते को धीरे-धीरे विकसित करें और इस चीज को पहले ही स्वीकार कर लें कि स्टेप चिल्ड्रन के साथ बॉन्डिंग स्ट्रॉंग करने में समय लगेगा। पहले बच्चे आपको जानेंगे, समझेंगे, आजमाएंगे और फिर आप पर विश्वास करना शुरू करेंगे। बच्चों की मां बनने की कोशिश करने से पहले उनकी अच्छी दोस्त बनें।

पार्टनर के साथ रहें कूल

अपने नए जीवनसाथी के साथ बहुत सॉफ्ट और कूल तरह से रहने की कोशिश करें। जब आप अपने पार्टनर के साथ फ्रेंडली तरह से रहेंगी तो बच्चों तक भी वो वाइब्स जाएंगी और वह आपके जल्दी क्लोज़ आएंगे।

बच्चों को प्यार से समझाएं

बच्चों के नेचुरल माता-पिता अपने बच्चों को प्यार करने के साथ साथ गलत बातों पर उन्हें डांटते भी हैं। लेकिन आप शुरू में ऐसी गलती न करें। अगर आपको लग रहा है कि बच्चे कहीं गलत हैं तो उनके साथ बैठें और उन्हें प्यार से समझाएंं। आप बच्चों को उनकी गलती से मिलता झुलता अपनी लाइफ का कोई एक्सपीरियंस भी शेयर कर सकती हैं। इससे बच्चे आपसे रिलेट करेंगे और आपकी सीख को सीरियसी भी लेंगे।

Tips for Healthy Relationship

वीकेंड पर उनके साथ इन्ज्वॉय करें

भले ही आप मिडिल क्लास फैमिली से हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप बच्चों के साथ इन्ज्वॉय नहीं कर सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर नहीं जा सकते हैं तो वीकेंड पर बच्चों की पंसद की कोई डिश बनाएं या उनके साथ उनका फेवरेट गेम खेलने की कोशिश करें। अगर बच्चे आपके साथ खेलना पसंद नहीं कर रहे हैं तो आप उनके साथ बैठें और उन्हें खेलता हुआ देखकर चियर्स करें। इससे बच्चों को आपकी कंपनी पंसद आएगी और वो समझेंगे कि आप उनके साथ वाकई मिलना झुलना चाहती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source