Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या आपका पार्टनर साथ होकर भी आपके साथ नहीं, 5 संकेतों से जानें आप हो रहे हैं इस्तेमाल

यदि आपको अपने रिश्ते में ऐसा महसूस होने लगा है कि आप सिर्फ दूसरे के फायदे के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, आपको नजरअंदाज किया जा रहा है, तो अलर्ट हो जाएं।

क्या आपका पार्टनर साथ होकर भी आपके साथ नहीं, 5 संकेतों से जानें आप हो रहे हैं इस्तेमाल
क्या आपका पार्टनर साथ होकर भी आपके साथ नहीं, 5 संकेतों से जानें आप हो रहे हैं इस्तेमाल

Written by Anshumala |Updated : November 25, 2021 7:31 AM IST

Signs of being used in Relationship: शादीशुदा जिंदगी हो या फिर लव अफेयर सिर्फ एक तरफ से प्यार, लगाव, जुड़ाव होने से रिश्ता सफल नहीं होता है। इसके लिए दोनों ही तरफ से एक-दूसरे के लिए प्यार, भावनात्मक जुड़ाव, विश्वास होना बेहद जरूरी है। कई बार रिश्ते में कुछ ऐसी चीजें होने लगती हैं, जिससे एक पार्टनर को महसूस होता है कि उसे रिश्ते में इस्तेमाल किया जा रहा है। आप अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं। आपके साथ कुछ गलत हो रहा है। इस तरह के ख्याल जब मन में आने लगें, तो जाहिर सी बात है आप अपने रिश्ते को लेकर फिक्रमंद होंगे। यदि आपको भी अपने रिश्ते में ऐसा महसूस (Unhealthy Relationship) होने लगा है कि आप सिर्फ दूसरे के फायदे के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, आपको नजरअंदाज किया जा रहा है, तो अलर्ट हो जाएं। बेहतर है कि खुद को इस दिखावे के रिश्ते से बाहर निकाल लें। इन संकेतों (Signs of being used by partner in Relationship) से आप जान सकते हैं कि आपको सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन संकेतों से पहचानें आप रिश्ते में हो रहे हैं इस्तेमाल

1 जब आप किसी के साथ रिश्ते में बंधते हैं या आपका किसी से अफेयर चल रहा है, तो हर चीज को मिल-बांटकर करना चाहिए। एक-दूसरे से चीजों को शेयर करनी चाहिए। यदि आपको किसी से प्यार है और आप कहीं भी घूमने जाते हैं, शॉपिंग करते हैं या फिर बाहर लंच-डिनर करते हैं, तो सारा बिल आपको ही भरना पड़ जाता है, तो समझ लें कि आपको इस्तेमाल किया जा रहा है। आप दोनों ही अच्छी जॉब करते हैं, लेकिन आपका पार्टनर आपसे अधिक सैलरी पाने के बावजूद भी उम्मीद आपसे ही करता है कि आप बिल भरें, तो अलर्ट हो जाएं। बेहतर है कि आप पहले ही इन सब मुद्दों पर बात कर लें। आप साफ-साफ कह दें कि बार-बार आप बिल नहीं देंगे और फिर उनके रिएक्शन पर गौर करें। आपको पता चल जाएगा कि आपको इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं। इससे व्यक्ति का स्वभाव, आपके प्रति उसका लगाव, उसके पालन-पोषण, व्यक्तिगत मूल्यों को भी दर्शाता है।

2 किसी भी रिश्ते में हर किसी की समस्याओं, बातों, सोच-विचार को अहमियत देनी चाहिए। यदि आपका पार्टनर सिर्फ अपनी ही कहता है, अपने बारे में ही बातें करता है, उसकी जरूरतों को बयां करता है और आपको मौका ही नहीं मिलता कि आप भी कुछ कह सकें, तो समझ लें आपकी उनकी नजरों में कितनी अहमियत है। किसी भी महत्वपूर्ण डिस्कशन में आपको शामिल नहीं किया जा रहा है, आपको अपनी राय-विचार रखने का मौका नहीं मिल रहा है, तो ऐसे रिश्ते से बाहर निकल जाना ही बेहतर है। क्योंकि, जब आप एक-साथ जीवन व्यतीत करने लगेंगे, तो सामने वाला हर समय आप पर हावी होने की कोशिश करेगा।

Also Read

More News

3 घर के किसी भी सदस्य के साथ कुछ बहस होती है, तो आप ही बार-बार पार्टनर के सपोर्ट में या फिर बचाव करते हैं। लेकिन, ऐसी स्थिति आपके साथ होती है, तो दूसरा ऐसा नहीं करता है। जैसे उसे आपसे कोई मतलब ही ना हो। यह इस बात का संकेत है कि अब आपको इस एकतरफा रिश्ते से बाहर निकल जाने का समय आ गया है। रिश्ता किसी भी तरह का हो, केयर, लव, इमोशन, सपोर्ट दोनों ही तरफ से एक-दूसरे के लिए बराबर होनी चाहिए।

4 आप घर के सारे काम करती हैं। घर की साफ-सफाई, खाना बनाने से लेकर बच्चों की देखभाल तक, लेकिन आपका पार्टनर कभी भी कोई प्यार भरा शब्द नहीं कहता है। आपकी सराहना नहीं करता है। खासकर, अपने घर वालों के सामने। जाहिर सी बात है आपको बुरा महसूस होगा। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, किसी भी रिश्ते में यदि एक-दूसरे के लिए तारीफ, सराहना, आदर भाव नहीं होगा, तो रिश्ता बोझ सा लगने लगता है। दोनों तरफ से एक-दूसरे के लिए आभार प्रकट करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि आप एक-दूसरे के कामों की सराहना करते हैं, प्यार से दो मीठे बोल बोलते हैं, शुक्रिया कहते हैं, तो रिश्ते में मिठास घुल जाती है।

5 एक रिश्ते में जब आप बंधते हैं, तो दोनों को ही एक-दूसरे की भावनात्मक जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। यदि आप करते हैं और दूसरा ऐसा नहीं कर रहा है, तो इसका मतलब है कि सामने वाले को आपके दुख-दर्द से अधिक मतलब नहीं है। हर किसी को दुख की घड़ी, परेशानियों में किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत महसूस होती है, जो उसे मोरल सपोर्ट दे, उसे रोने के लिए अपना कंधा दे। आपके रिश्ते में ये सभी महत्वपूर्ण बातें मिसिंग हैं,तो जान लें आपका ये रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चलने वाला।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में आई समस्याओं से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इन बातों पर अमल करने या कोई भी फैसला लेने से पहले रिलेशनशिप एक्सपर्ट से जरूर सलाह ले लें।)

About the Author

... Read More