... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2020 4:16 PM IST
Strengthen mother-in-law's relationship: सास-बहू के रिश्ते को बनाना है मजबूत, ध्यान में रखें ये 3 बातें
Strengthen mother-in-law's relationship: बड़े-बुजुर्गों को अक्सर कहते हुए सुना होगा कि शादी दो परिवारों का मिलन होती है। शादी के बाद हर लड़की को ससुराल जाकर अपने परिवार को संभालना होता है। किसी भी नए रिश्ते को मजबूत करने के लिए काफी बातें ध्यान में रखनी होती है। जब कोई बहू शादी के बाद अपने ससुराल जाती है, तो पूरे परिवार का केंद्र बन जाती है। ऐसे में बहू को अपने सास (Healthy Relationship) के साथ रिश्ते को मजबूत (Strengthen mother-in-law's relationship) करना जरूरी होता है।
शादी के बाद एक सास-बहू (mother-in-law's relationship) को मिलकर अपने परिवार को संभालना बहुत बड़ी चुनौती हो जाती है। ऐसे में बहू को अपनी समझदारी और प्रेम का परिचय देना बहुत ही जरूरी होता है। बहू को अपने ससुराल में सास के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। चलिए जानते हैं उन बातों को-
अक्सर आपने देखा होगा कि सास और बहू (mother-in-law's relationship) के बीच काफी नोकझोंक होती रहती है। इसका कारण ये होता है कि जब सास बहू के कामों में आपकी गलतियां निकालती है, तो बहू उनके सास बहस करने लगती है। अगर आपके साथ ऐसी स्थिति है, तो थोड़ा अपना रवैया बदलें। अगर आपकी सास आपके काम में कुछ कमी निकाल रही है। तो उनकी बातों पर ध्यान दें और बहस करने की जगह पर चुप रहें। ऐसा व्यबहार अगर आप बार-बार करेंगी, तो एक वक्त ऐसा आएगा कि वो आपकी कमियां निकालनी बंद कर देगीं।
किसी भी लोगों के साथ बहस या नोकझोंक तब बढ़ती है, जब आप उनको जबाव देना शुरू कर देते हैं। अगर आप लोगों को जबाव नहीं देंगे। तो बहस या फिर नोकझोंक की उम्मीद खत्म हो जाती है।
अगर आपकी सास आपके लिए कुछ अच्छा करती है, तो उनकी तारीफ करना ना भूलें। अगर आप उनकी तारीफ करेंगी, तो जाहिर सी बात है। वे आपके काम की भी तारीफ करेंगी। ऐसे में दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए प्यार बढ़ेगा। साथ ही नोकझोंक की नौबत भी (mother-in-law's relationship) नहीं आएगी।
यदि आप ऐसी किसी परिस्थिति में हों, जब आपको लगे कि आपकी सास के साथ लड़ाई हो जाएगी। तो ऐसी स्थिति में आप वहां बहस करना छोड़ दें। अगर झगड़े का मौका बन भी रहा हो, तो वहां कम बोलें और चुपचाप अपने काम में लग जाएं। ऐसे में झगड़े की स्थिति अपने आप खत्म हो जाएगी।