अरेंज मैरिज नहीं करनी है तो घरवालों से कहें बस ये 3 बातें, खुद आपके पसंद के लड़के से कराएंगे शादी

अगर आप अभी शादी नहीं करना चाहते हैं तो आज हम आपको शादी से मना करने केलिए कुछ टिप्‍स (How To Say No To Marriage) बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 4, 2021 5:38 PM IST

ये तो सभी को पता है कि आज नहीं तो कल शादी तो करनी ही है लेकिन कई बार पेरेंट्स ये नहीं समझ पाते हैं कि बच्‍चों को अभी शादी नहीं है या वो अभी कम्‍फरटेबल नहीं है। दरअसल, होता है कि पेरेंट्स अपने हिसाब से सोचते हैं और आजकल के बच्‍चे अपने हिसाब से सोचते हैं। पेरेंट्स का मानना है कि अगर लड़की की उम्र 26-27 साल और लड़की उम्र 30 हो गई है तो इससे बाद रुकना समझदारी नहीं है। क्‍योंकि अगर शादी में लेट होगी तो अच्‍छा पार्टनर नहीं मिलेगा और बच्‍चे होने में भी दिक्‍कत होगी। वहीं, आजकल के बच्‍चों का मानना है कि जब तक उन्‍हें सही इंसान नहीं मिलता या वो सामने वाले की सोच और लाइफस्‍टाइल से कम्‍फरटेबल नहीं हैं, शादी नहीं करेंगे। लेकिन जनरेशन गैप होने की वजह से बच्‍चों और पेरेंट्स की बातें आपस में मैच नहीं हो पाती है। जिसका नतीजा ये होता है कि पेरेंट्स बच्‍चों पर शादी का दबाव बनाने लगते हैं और घर में नेग‍ेटिविटि फैलती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से अपने घरवालों को शादी के लिए मना कर सकते हैं। इस बातों को सुनकर पेरेंट्स न सिर्फ आपकी बात मानेंगे बल्कि अगर आपने कोई लड़का देखा है तो उससे भी मिलेंगे।

अगर शादी के बाद मैं खुश नहीं रही/रहा तो कौन जिम्‍मेदार होगा?

अगर आप शादी के लिए तैयार नहीं हैं और आपके पेरेंट्स या रिश्‍तेदार जबरदस्‍ती शादी का दबाव बना रहे हैं तो एक दिन अपने मम्‍मी-पापा के साथ आराम से बैठें और उनसे बात करें। उन्‍हें कहें कि अभी आप मेंटली शादी के लिए तैयार नहीं हैं, और अगर जबरदस्‍ती शादी हुई तो आप अपना 100% नहीं दे पाएंगे। पेरेंट्स को कहें कि अभी आप अकेले में खुश नहीं है तो दूसरे इंसान को भला कैसे खुश रख पाएंगे? इसके बाद मम्‍मी-पापा से इमोश्‍नली पूछें कि अगर वो शादी के बाद खुश नहीं रहे तो इसका जिम्‍मेदार कौन होगा? पेरेंट्स से कहें कि जब आप शादी के लिए तैयार हो जाएंगे तो खुद उन्‍हें बता देंगे। इसके साथ ही पेरेंट्स को ये भी बता दें कि आप कैसा लड़का/लड़की चाहते हैं। अगर वो आपसे पूछें कि आपने कोई देखा है तो इशारों में बता दें और अगर आपकी नजरों में कोई नहीं है तो आप कुछ समय के लिए शादी से बच सकते हैं।

अभी मुझे पढ़ाई करनी है

शादी से बचने के लिए पढ़ाई से अच्‍छा ऑप्‍शन और कोई नहीं है। देखिए कोई भी पेरेंट्स ये नहीं चाहेंगे कि उनकी वजह से बच्‍चों की पढ़ाई डिस्‍टर्ब हो। जब बात शादी की हो तो तब भी आप यही बोलिए कि आपको पढ़ाई करनी है। अगर आप जॉब करते हैं तो अपने फील्‍ड से जुड़ा कोई कोर्स सलेक्‍ट करें और मम्‍मी-पापा को बोलें कि इस कोर्स को करने के बाद आपकी सैलेरी और करियर में काफी चेंज आ जाएगा। इस बात को सुनकर पेरेंट्स कुछ समय के लिए तो शादी की बात नहीं करेंगे। ऐसे में आप शादी से भी बच जाएंगे और जॉब के साथ आपकी स्किल्‍स भी डेवलप हो जाएंगी।

मैं काम्‍प्रोमाइज नहीं कर सकती हूं/सकता हूं

जब आप अपने घरवालों को ये कहेंगे कि आप काम्‍प्रोमाइज नहीं कर सकते हैं तो साथ ही ये भी कह दें आप जो भी लड़का वो लोग देख रहे हैं जब तक आप उसकी बातों से सेटिफाइड नहीं हो जाते तब तक शादी के लिए हां नहीं कहेंगे। इससे होगा ये कि जब पेरेंट्स आपको किसी से मिलवाएंगे तो आप अपने लेवल पर देख सकते हैं कि सामने वाला आपके हिसाब से है या नहीं। अब ये आपके हाथ में है कि इस सिलसिले को आप कितने समय तक चलाना चाहते हैं और अगर वाकई कोई लड़का पसंद आ जाए तो शादी कर लें। नहीं तो घरवालों को बता दें कि उन्‍हें कोई लड़का पसंद नहीं आ रहा है और जो आपने देखा है उसे घरवालों से मिला दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.