Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
एक वैवाहिक रिश्ता तब बेहतर बनता है जब उसमें थोड़ी नोक-झोंक के साथ खूब सारा प्यार हो लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि शादी के कुछ साल बाद भी पति-पत्नी के बीच प्यार बरकरार रहे। दरअसल हर पत्नी चाहती है कि उसका पति उसकी बात सुने और उसका ख्याल रखे लेकिन ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। बॉलीवुड की टॉप मॉस्ट जोड़ी एश्वर्या और अभिषेक बच्चन हर वैवाहिक रिश्ते के लिए किसी प्रेरणास्त्रोत से कम नहीं है क्योंकि आपने कभी भी इनके बीच दरार या रिश्तों में कड़वाहट की खबरे नहीं सुनी होंगी। वहीं बात करें सलमान खान की तो भले ही उन्होंने शादी न की हो लेकिन उनका बर्ताव हमेशा से मीडिया की सुर्खियां रहा है। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो कि एक पत्नी नहीं चाहती कि उसके पति में हो। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये आदतें।
क्या आपने कभी अभिषेक बच्चन को शराब पीते हुए देखा या सुना है। ठीक इसी तरह हर पत्नी चाहती है कि उसका पति शराब न पिएं। हां, कभी- कभी तो चल सकता है लेकिन रोजाना शराब पीकर न सिर्फ आप अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं बल्कि अपने रिश्ते को भी खतरे में डाल रहे हैं। रोजाना शराब पीने वाले व्यक्ति को सिर्फ शराब पीने से मतलब होता है उसे न तो बच्चों की पढ़ाई से कोई लेना - देना होता है और न ही बीवी के सुख - दुख से।
इस बात को जान लें कि मारपीट करने वाला व्यकति किसी महिला को पसंद नहीं होता है। आपका बर्ताव ही आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है। ज्यादातर शराब पीने वाले लोग ही अपनी बीवी और बच्चो से मारपीट करते है लेकिन कुछ लोग मारपीट से अपनी बात मनवाने या डराने के लिए भी करते हैं। यह बात समझना जरूरी है कि डरा धमकाकर आप किसी से बात तो मनवा सकते हैं लेकिन उसके दिल में अपनी इज्जत नहीं बना सकते हैं।
कोई भी रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है लेकिन अगर आप मारपीट कर अपनी पत्नी पर भड़ास निकालते हैं तो हालात खराब हो सकते हैं। कुछ लोग मारपीट नहीं करते हैं लेकिन अपनी हर बात मनवाने के लिए आपको मजबूर कर सकते हैं। इस स्थिति में आपके ऊपर बेवजह का तनाव बनने लगता है। कुछ पति अपनी पत्नी पर बहुत सी बंदिशें लगाते हैं और बातें न मानने पर उन्हें खरी - कोटि सुनाते हैं। ऐसा बार-बार होने पर आपको मानसिक तनाव हो सकता है और आपको डॉक्टर की आवश्यकता तक पड़ सकती है।
एक अच्छा रिश्ता वह होता है, जिसमें पति - पत्नी के बीच कितना ही बड़ा झगड़ा क्यों न हुआ हो वो उसे लोगों के सामने नहीं आने देते हैं और बाहरी लोगों के सामने एक-दूसरे के हित में ही बोलेंगे। लेकिन अगर आपका पति आपको दूसरों के सामने नीचा दिखाता है या आपकी बुराई करता है या फिर आपकी खामियां गिनवाता तो वह एक अच्छा पति बिल्कुल नहीं होता है।
एक अच्छा वैवाहिक संबंध तब होता है जब पती और पत्नी दोनों एक-दूसरे को एक ही नजर से देखें। आपने देखा होगा कि बहुत से रिश्तों में पति अपनी पत्नी को सुनाता है कि तुम मेरे लायक थी ही नहीं, मैं काफी पढ़ा - लिखा हूं , मैं ज्यादा सुंदर हूं या मेरे पास बहुत बड़ी नौकरी है। इन स्थितियों में तकलीफ आपको हो सकती है। इसलिए रिश्ता तभी तक होता है जब पति - पत्नी एक दूसरे की इज्जत करें। खुद को बड़ा दिखाने की कोशिश न करें।