Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Post Breakup Depression : ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से इन 5 तरीकों से संभाले खुद को 

ब्रेकअप के बाद अवसाद (Depression) में जाना आसान है, लेकिन फिर उससे बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। इससे आपकी ही सेहत को नुकसान होगा। ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से यूं बाहर निकाले खुद को.... 

Post Breakup Depression : ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से इन 5 तरीकों से संभाले खुद को 
Post Breakup Depression : ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से इन 5 तरीकों से संभाले खुद को 

Written by Anshumala |Updated : August 31, 2021 4:06 PM IST

How to handle Post breakup depression: जब आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और वो आकर अचानक आपको छोड़ने की बात कर दे, ब्रेकअप करके चला जाए, तो इससे ज्यादा दुख शायद ही कभी हो। यह दिल तोड़ने वाली बात किसी सदमे से कम नहीं। बिना गलती के जब सामने वाला आपसे रिश्ता तोड़ दे तो इसका असर भी दिमाग पर बहुत गहर होता है। ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग मानसिक समस्या जैसे तनाव, डिप्रेशन (Post Breakup Depression) में रहने लगते हैं। उनका किसी से मिलने का मन नहीं करता। सारा दिन अकेले पड़े रहते हैं। ना भूख लगती है और ना प्यास। जिस इंसान के साथ अच्छे पल बिताए, हर सुख-दुख में साथ दिया, उसका इस तरह से चले जाना बहुत दुख और दर्द देता है। किसी को भी एक पल में भुला देना आसान बात नहीं।

ब्रेकअप के बाद अवसाद (Depression) में जाना आसान है, लेकिन फिर उससे बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाता है। इससे आपको ही नुकसान होगा। आपकी सेहत पर नकारात्मक असर होगा। ऐसे में इस सच्चाई को स्वीकार करना होगा कि आप जिसे पसंद करते थे, दिल से चाहते थे, वो आपको छोड़कर जा चुका है। लेकिन, आपको ये भी सोचना चाहिए कि आपकी दुनिया में सिर्फ वही एक इंसान नहीं है, आपके आसपास और भी दोस्त, परिवार के लोग हैं। उनके बारे में सोचें। उनके लिए जिएं। यदि आपको डिप्रेशन के लक्षण (Depression symptoms in Hindi) नजर आ रहे हैं, तो कुछ बातों का अभी से ध्यान देना शुरू कर दें, तभी आप ब्रेकअप (Post Breakup Depression) की सच्चाई को स्वीकार कर सकेंगे। जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

ब्रेकअप के बाद होने वाले डिप्रेशन से यूं संभाले खुद को 

1. सारा दिन अपने कमरे में अकेले ना पड़े रहें। एक बाद का ध्यान रखें, जो आपको छोड़कर जा चुका है, उसे आपकी कद्र नहीं थी। आप ऐसे व्यक्ति के लिए अपने परिवार के लोगों, अच्छे-सच्चे दोस्तों से दूरी ना बनाएं। किसी एक व्यक्ति के जाने से जिंदगी नहीं रुकती। कोशिश करें परिवार के बीच रहने की। अपने दोस्तों के साथ फोन पर या मिलकर अपना दिल हल्का करें।

Also Read

More News

2 अपनी फेवरेट चीजें करें। दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाएं। आपका मन बहलेगा। दिमाग से रिलैक्स महसूस होगा। खुद को अकेला ना रखें। जितना अकेले रहेंगे बार-बार उसी इंसान के बारे में सोचेंगे जो आपको छोड़कर जा चुका है। इससे डिप्रेशन (Post Breakup Depression) कभी कम नहीं होगा।

3 आप अपनी हॉबीज को पूरी कर सकते हैं। खुद को समय दें, सोचें कि आपको क्या चीज करना अधिक पसंद है। ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद दोबारा उन चीजों में ध्यान लगाएं, जिसमें इश्क-मोहब्बत करने से पहले आपका खूब मन लगता था।

4 जिंदगी बोझिल सी लग रही है, तो किसी दूसरे शहर (How to handle Post breakup depression in Hindi) चले जाएं। किसी रिश्तेदार के घर जाएं। हिल स्टेशन पर 10-15 दिन घूमने चले जाएं। इश्क के चक्कर में लोग अपने पसंदीदा काम तक सही समय पर करना भूल जाते हैं। यदि आपका भी कोई काम रुका पड़ा है, तो उसे पूरा करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5 दोबारा किसी के साथ भी रिश्ता जोड़ने में जल्दबाजी ना करें। समय लें। सोचें कि आपके लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण शादी करना है, किसी से प्यार-मोहब्बत ही करना है या फिर अपना भविष्य भी संवारना है। अपना अकेलापन दूर करने के लिए किसी से भी दोबारा जल्दबाजी में ना जुड़ें। ऐसा करेंगे तो आप पुराने साथी को भी नहीं भूल पाएंगे और नए के साथ भी रिश्ते में रहकर न्याय नहीं कर पाएंगे।

About the Author

... Read More