
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 7, 2020 6:28 PM IST
शक्की पार्टनर को ऐसे करें हैंडल, लड़ाई के बजाय रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और विश्वास
कई रिश्तों में ऐसा देखा जाता है कि पार्टनर एक दूसरे पर हावी होने लगते हैं। यह न सिर्फ घुटन महसूस कराता है बल्कि रिश्ते की डोर को कमजोर भी करता है। जैसे कि कुछ लोग अपने पार्टनर से हर वक्त सवाल करते हैं कि तुम कहां जा रहे हो, किससे मिल रहे हो, क्यों जा रहे हो और क्या पहन रहे हो, आदि! गहरा प्यार होने के बावजूद ऐसे रिश्तों में दरार पड़ ही जाती है। पर्सनल स्पेस और फ्रीडम हर व्यक्ति का हक भी है और अधिकार भी है। लेकिन यदि आपका पार्टनर शक्की है तो आज हम उसे हैंडल करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं।
एक दूसरे पर हावी होना, सिर्फ गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच ही नहीं बल्कि शादीशुदा जीवन में भी देखा जाता है। यदि किसी शादीशुदा रिश्ते में ऐसा हो रहा है तो आपको काउंसलर की सलाह लेनी चाहिए। जब रिश्ते में शक की बुनियाद पड़ती है तो कोई रास्ता निकलना मुश्किल हो जाता है। यदि आप भी ऐसे समय से गुजर रहे हैं तो काउंसलर से मिलें और अपनी बात उन्हें खुलकर बताएं।
जब भी रिश्ते में शक की दरार पड़ें तो पार्टनर को एक दूसरे के पर्सनल स्पेस की वेल्यू करनी चाहिए। भले ही आप बहुत सीरियस रिलेशनशिप में हैं, लेकिन आपको एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का आदर करना चाहिए और इसे स्वीकार भी करना चाहिए। आपको खुद अपने पार्टनर से इस बारे में बात करनी चाहिए।
जब तक आप खुद को और अपनी बातों को एहमियत नहीं देंगे तब तक कोई दूसरा व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा। लेकिन यदि आपको लगता है कि आपका पार्टनर हर चीज में सिर्फ अपनी मर्जी और पंसद आप पर थोपता है तो ऐसा नहीं होना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसमें आपकी पसंद भी मायने रखती है। अक्सर लड़कों के साथ देखा जाता है कि जब वह अपनी पार्टनर पर शक करते हैं तो उनके कपड़े, ट्रेवलिंग और यहां तक की खाने पीने की चीजों पर भी अपनी पसंद थोपते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी चाहिए और उन्हें अपनी पंसद के बारे में बताना चाहिए।
यदि आप अपने रिलेशनशिप में घुटन महसूस कर रहे हैं या आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको फिजिकली एब्यूस कर रहा है तो सहने के बजाय बेहतर होगा कि ब्रेकअप कर लें। यदि आप ऐसा खुद से नहीं कर पा रहे हैं तो अपने किसी दोस्त, परिवार के समस्य या किसी भरोसेमंद आदमी से सलाह लें और उनकी मदद से ब्रेकअप को अंजाम दें। ऐसी स्थिति में आप लड़के की साइड से भी किसी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। जबकि यदि आप शादीशुदा हैं और आपका पार्टनर किसी संदेह के चलते आप पर शारीरिक हमला कर रहा है तो आप पुलिस की मदद भी ले सकते हैं।