
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 26, 2021 12:20 PM IST
एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने बताया लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में कैसे जिंदा रखती हैं 'ताजगी'।
Long Distance Marriage Tips by Neha Marda: अक्सर लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज या रिश्तों में प्यार की कमी देखी जाती है। ऐसे रिश्ते बहुत जल्द कई बार टूट भी जाते हैं, लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं, जो दूसरे कपल्स के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाते हैं। ऐसी ही जोड़ी है टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा और उनके पति आयुष्मान की। टेलीविजन अभिनेत्री नेहा मर्दा (Actress Neha Marda) ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने 9 साल की लंबी लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज (Long Distance Marriage) में ताजगी को कैसे जिंदा रखा है।
नेहा (Neha Marda Married Life) 2012 में पटना के व्यवसायी आयुष्मान के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। तब से वे दोनों लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में रह रहे हैं। नेहा का कार्यस्थल मुंबई है, बावजूद दोनों के रिश्ते में भरपूर प्यार है। इनकी शादी सफल और प्यार से भरपूर चल रही है।
अपनी लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज लाइफ पर बात करते हुए नेहा (Neha Marda on Long Distance Marriage) ने बताया कि हर बार जब मुझे छुट्टी मिलती है, तो हम मिलने की योजना बनाते हैं। मुझे अभी भी याद है, शादी के ठीक बाद मुझे 'डोली अरमानों की' नाम का एक शो मिला था और मैं मुंबई में इसकी शूटिंग कर रही थी। हर महीने मैं पति के साथ रहने के लिए 6-7 दिनों के लिए पटना जाती थी। आयुष्मान भी जब भी संभव होता है, मुंबई की यात्रा करने की कोशिश करते हैं।
यह खुलासा करते हुए कि उन्होंने इतने सालों में जादू को कैसे जीवित रखा है, अभिनेत्री ने आगे कहा कि एक-दूसरे से मिलने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने की चाहत ने हमारे बंधन को और मजबूत बना दिया है। हमारे रिश्ते की जड़ यह है कि लंबी दूरी की शादी सुचारू रूप से काम कर रही है। मुझे लगता है कि दूरी के कारण हम दोनों एक-दूसरे के और करीब आ जाते हैं। नेहा जी टीवी के 'क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी' में नजर आ रही हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.