
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : April 21, 2021 2:40 PM IST
हिना खान का कहना है कि रॉकी बहुत फनी हैं और उनके फैमिली वालों को रॉकी के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।
मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने मिडिल क्लास कन्जरवेटिव फैमिली से आने के बावजूद न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की है बल्कि खुद को साबित भी किया है। कंगना रनौत और हिना खान जैसी बहुत कम एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने जो छोटे शहरों से आने के बावजूद अपने दम पर कामयाबी हासिल की है। श्रीनगर जैसे शहर से आने वाली हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और आज वो फिल्मों में भी नजर आने लगी हैं। हिना खान अपनी फैमिली के बहुत क्लोज है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ बिताए पलों को शेयर भी करती रहती हैं। लेकिन दुख की बात ये है कि हाल ही में हिना खान के पिता की कार्डियक अरेस्ट (Hina Khan’s father passes away due to cardiac arrest) से मौत हो गई है। हिना खान फिलहाल कश्मीर में थी, लेकिन पिता की मौत की खबर सुनते ही वो मुंबई आ गई हैं। पिछले साल हिना खान अपनी पूरी फैमिली के साथ वेकेशन पर भी गई थी। लेकिन क्या आपको पता है हिना खाने के ब्वॉयफ्रेंड और उनकी फैमिली के बीच कैसा रिश्ता (Relation between Rocky Jaiswal and Hina Khan family in hindi) है? क्या हिना खान के पिता उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को पसंद करते थे? आइए जानते हैं इस पर क्या कहा हिना खान ने-
हिना खान ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए एक्टिंग करियर चुनना बहुत मुश्किल था। जब हिना को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल के लिए लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर हुआ तो उन्होंने बहुत डरते हुए अपने परिवार को बताया था और उनके पिता ने कहा कि पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी। इसलिए हिना ने एक्टिंग के साथ अपनी पढ़ाई भी मैनेज की। उन्होंने आगे कहा कि जैसे तैसे उनकी फैमिली वालों ने उनका एक्टिंग करियर अपनाया था कि उन्होंने रॉकी के बारे में बताकर सभी को चौंका दिया। हिना ने कहा "रॉकी के बारे में सुनकर पहले तो सभी हैरान हो गए थे। हमारी फैमिली में आज तक अरेंज्ड मैरिज ही हुई है। ऊपर से हम दोनों अलग अलग कम्युनिटी से हैं, इस पर भी पहले आब्जेक्शन हुआ था, लेकिन बाद में सब मान गए थे।"
हिना खान का कहना है कि आज हाल ये है कि उनकी फैमिली वाले उन्हें काफी प्यार करते हैं। हिना खान ने कहा "आज हाल ये है कि मेरी फैमिली वाले रॉकी को मुझसे भी ज्यादा प्यार करते हैं।" हिना खान का कहना है कि रॉकी बहुत फनी हैं और उनके फैमिली वालों को रॉकी के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। हिना के पिता और रॉकी के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग (Hina Khan father and boyfriend Rocky Jaiswal relation in hindi) थी। हिना खाने ने अपने इंस्टाग्राम पर भी रॉकी के साथ अपनी फैमिली की फोटोज की है। हिना के फैन्स भी उनकी इन फोटोज को खूब पसंद करते हैं।
View this post on Instagram