
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 25, 2020 2:15 PM IST
आशावादी पार्टनर होने पर बढ़ जाती है उम्र और दिमाग की क्षमता, शोध।
हाल ही में हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने कहा है कि एक आशावादी व्यक्ति (Optimistic people) के साथ एक रोमांटिक रिश्ते में होने से आपको बढ़ती उम्र में संज्ञानात्मक गिरावट (cognitive decline) से बचने में मदद मिल सकती है। आशावादी लोग स्वस्थ व्यवहार (healthier behaviors) का प्रदर्शन करते हैं, जो अच्छे संज्ञानात्मक कार्य से जुड़े होते हैं। एक आशावादी साथी अपने पति या पत्नी (Happy Marriage Life in hindi) को अच्छा और स्वस्थ व्यवहार फॉलो करने के लिए एक बेहतर उदाहरण बन सकते हैं। आशावाद (Optimism) एक ऐसा गुण है, जिसे सीखा जा सकता है।
मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के एक समूह के अनुसार, जब आप बड़े होते हैं, तो आपके तेज दिमाग (Sharper mind) होने का रहस्य इस बात में भी छिपा होता है कि आपका साथी कितना आशावादी है।
Benefits of Live in Relationship : लिव इन रिलेशन में रहने के भी होते हैं कुछ फायदे, आप भी जानें
1 मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर और मुख्य लेखक विलियम जे चॉपिक ने बताया कि संज्ञानात्मक गिरावट के लिए कई जोखिम कारक हैं। इनमें अनुवांशिक गड़बड़ी, जैविक मार्कर (Biological Markers) और जीवनशैली कारक शामिल होते हैं।
2 जीवनशैली कारकों (Lifestyle factors) में शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ आहार, वजन और अधिक सक्रिय होना शामिल है।
3 चॉपिक ने कहा कि जो लोग आशावादी होते हैं, वो स्वास्थ्यवर्धक व्यवहार (Healthier behaviors) जैसे बेहतर खाना, अधिक सक्रिय रहना और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर में संलग्न होते हैं।
4 शायद यही कारण है कि आशावाद होना संज्ञानात्मक गिरावट के जोखिम से कम जुड़ा हुआ होता है। यह अध्ययन इस बात का सबूत देता है कि एक आशावादी व्यक्ति के साथ रोमांटिक संबंध में होना भी इसी तरह के लाभ प्रदान कर सकता है।