बेहद फिल्‍मी है टीना और अनिल अंबानी की लव स्‍टोरी, शादी के लिए इस तरह राजी हुआ था अंबानी परिवार

अनिल अंबानी एक बिजनेसमैन फैमिली (Reliance Industries Limited) से ताल्लुख रखते हैं जबकि टीना फिल्म बैकग्राउंड से आती हैं। ऐसे में अंबानी परिवार इस शादी के लिए पहले राजी नहीं था, लेकिन बाद में राजी हो गया था।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 11, 2021 1:03 PM IST

लव मैरिज चाहे कोई आम इंसान करे या सेलिब्रिटी करे, आमतौर पर दिक्‍कतें आती ही हैं। देश के सबसे बड़े नामी परिवारों में से एक अंबानी परिवार के बेटे और बहू की लव स्‍टोरी भी कुछ आसान नहीं रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनिल अंबानी और बहू टीना अंबानी की (Anil Ambani and Tina Ambani Love Story)। अनिल अंबानी एक बिजनेसमैन फैमिली (Reliance Industries Limited) से ताल्‍लुख रखते हैं जबकि टीना फिल्‍म बैकग्राउंड से आती हैं। ऐसे में अंबानी परिवार इस शादी के लिए पहले राजी नहीं था, लेकिन बाद में राजी हो गया था। आज यानि कि 11 फरवरी को टीना अंबानी का जन्‍मदिन (Happy Birthday Tina Ambani) है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे कि अनिल अंबानी और टीना अंबानी की शादी तक की जर्नी कितनी फिल्‍मी रही है और कैसे अनिल अंबानी ने इस शादी के लिए अपने परिवार को मनाया। इससे प्रेरित होकर अगर आप भी लव मैरिज कर रहे हैं और आपकी फैमिली शादी के लिए नहीं मान रही है तो आप अपने परिवार को राजी के लिए मनाने की टिप्‍स ले सकते हैं।

Tina ambani-mukesh ambani 1

ऐसी है टीना और अनिल अंबानी की लव स्‍टोरी

टीना और अनिल अंबानी की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। दरअसल, एक पार्टी में टीना और अनिल इत्‍तेफाक से गए थे। इस पार्टी में टीना को ब्‍लैक रंग की साड़ी पहनी थी। यही वो पल था जब अनिल, टीना को देखकर मंत्रमुग्‍ध हो गए। क्‍योंकि उस पार्टी में टीना अकेली ऐसी महिला थी जिन्‍होंने ब्‍लैक साड़ी पहनी थी जिसके चलते वो सबसे ज्‍यादा हाइलाइट हो रही थी। हालांकि इस पार्टी से इनके रिश्‍ते की शुरुआत नहीं हुई थी। इस मुलाकात के बाद टीना और अनिल की मुलाकात अमेरिका के पेंनसिल्वेनिया में हुई। जब अनिल अंबानी ने टीना को यहां देख तो बिना मौका गवाए, साथ घूमने का ऑ‍फर दिया जिसे टीना ने मना कर दिया था। लेकिन जब टीना के भतीज ने उन्‍हें अनिल से मिलने को कहा तो दोनों की मिटिंग हुई। इसके बाद से ही दोनों का अफेयर शुरू हो गया।

लेकिन अंबानी परिवार को ये रिश्‍ता बिल्‍कुल पसंद नहीं था। टीना के फिल्‍मी बैकग्राउंड से होने के कारण अंबानी परिवार नहीं चाहता था कि ये रिश्‍ता शादी में बदले। हालांकि अनिल लगातार परिवार से अपने रिश्‍ते को शादी में बदलने की बात कहते रहे और उनके लिए आ रहे तमाम लड़कियों के रिश्‍तों को मना करते रहे। आखिरकार अंबानी परिवार शादी के लिए राजी हो गया। परिवार के राजी होने की खबर जब अनिल ने टीना को दी तो उस वक्‍त वो अमेरिका में थी। इस खुशी की खबर को सुनकर टीना तुरंत भारत लौट आई और दोनों ने 1991 में शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें : अनुष्‍का शर्मा को ऐसे गिफ्ट देखकर खुश रखते हैं विराट कोहली, स्ट्रॉंग बान्डिंग के लिए आप भी करें ट्राई

लव मैरिज कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्‍यान

1. वैसे तो हर तरह की मैरिज में लेकिन लव मैरज में एडजस्ट करने की ज्‍यादा जरूरत पड़ती है। अपने रिश्‍ते को साथ लेकर तो आपको चलना ही है साथ ही आपको दोनों परिवार की मर्यादा का भी ध्यान रखना है। ऐसा इसलिए ताकि आपका वैवाहिक जीवन हमेशा अच्छे से चल सके।

2. परिवार के साथ वक्‍त जरूर बिताएं। भले ही आपकी लाइफ बहुत बिजी है लेकिन काम से अलग थोड़ा वक्‍त परिवार के लिए भी निकालें। ऐसा इसलिए क्‍यों‍कि लव मैरिज में लोग बहुत जल्‍दी जज करने लगते हैं, जिससे रिश्‍तों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए चीजों को कूल रखने के लिए थोड़ा वक्‍त परिवार के साथ जरूर बिताएं।

3. जब भी आपको वक्‍त मिले तो किचन में थोड़ा बहुत कुकिंग जरूर करें। अगर आपको कुकिंग नहीं आती है तो कम से कम किचन में ब्रेकफास्‍ट, लंच या डिनर बनते वक्‍त 1 चक्‍कर जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की ये 5 खूबियां उन्हें बनाती हैं बेस्ट हस्बैंड, जानें क्या है अभिषेक-ऐश्वर्या राय की हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट

4. गिफ्ट भला किसे पसंद नहीं होते हैं। तो सबको खुश रखने और घर का माहौल पॉजीटिव रखने के लिए एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं।

5. आपके घर में क्‍या चल रहा है इस चीज का ध्‍यान रखें। अगर किसी को कुछ जरूरत है और आप वो कर सकते हैं तो उसे करने की पूरी कोशिश करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source