
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 5, 2020 7:16 PM IST
कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें लड़कियां लड़कों में जरूरी नोटिस करती हैं। अगर आप सोच रहे हो कि लड़कियां सिर्फ शक्ल देखकर लड़कों को अपना ब्वॉयफ्रेंड या पार्टनर बनाती हैं तो ये आपकी गलतफहमी हो सकती है। क्योंकि इनसे इतर भी लड़कियां लड़कों में कई चीजें नोटिस करती हैं। अगर आप एक लड़के हैं और चाहते हैं कि लड़कियां आपको भी पसंद करें तो आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें लड़कियां लड़कों में जरूर नोटिस करती हैं।
ये दो चीजें ऐसी हैं जिन्हें हर लड़की एक लड़के में नोटिस करती है। इसलिए यदि आप ऐसे मर्द हैं जो दाढ़ी रखते हैं तो उसकी अच्छी तरह केयर करें। क्योंकि लड़कियों को सिर्फ साफ और हाइजीन दाढ़ी ही अच्छी लगती है। साथ ही अपने बालों की भी अच्छी तरह ड्रेसिंग करें। अगर आप लंबे बाल रखते हैं तो उन्हें अच्छी तरह सेट करें।
शायद आपको यह सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन यह सच है। लड़कियां जब किसी लड़के को नोटिस करती हैं तो उसके हाथों को जरूर देखती हैं। इसलिए आपको अपने हाथों को साफ और नाखूनों को भी छोटा और क्लीन रखना चाहिए। अपने हाथों को ड्राई रखने से बचें। जब भी हाथ धोएं तो पहले हाथों को टीश्यू से साफ करें और फिर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।
ड्रेसिंग सेंस भी उन चीजों में से एक है जिसे लड़कियां जरूर नोटिस करती है। किसी भी लड़के की पर्सनेलिटी लड़कियों को बहुत जल्दी आकर्षित करती है। अगर आप भी चाहते हैं कि लड़कियां आपको नोटिस करें तो यह समय आपके ड्रेसिंग सेंस पर ध्यान देने का है। आपको किसी को अट्रैक्ट करने के लिए साफ और फिटिंग के कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही आपको अपने कपड़ों के काम्बिनेशन पर भी ध्यान देना चाहिए।
फिटनेस भी एक कारक है जिसे लड़कियां लड़कों में नोटिस करती है। फिटनेस को मेनटने रखने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। अच्छी फिटनेस के लिए अपने लाइफस्टाइल को अच्छा रखें और फास्ट फूड को अवॉइड करें। फिट और स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
हां, सिर्फ लुक और कपड़े ही नहीं, आपकी लेंग्वेज भी दूसरे व्यक्ति पर एक गहरा प्रभाव छोड़ती है। आपके बोलने का तरीका और आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले शब्द लड़कियों पर गहरा असर डालती है। साथ ही एक्स्ट्रा कूल दिखने के लिए गलत लेंग्वेज का यूज़ न करें। जो भी बोलें उसे पहले अपने मुंह में दोहरा लें।