... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 9, 2018 5:03 PM IST
कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे दुख और दर्द को भुलाकर जिंदगी के हर पल को एन्ज्वॉय कने की सलाह देती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी एक तस्वीर में उन्होंने कहा कि जो दोस्त आपकी एक फोन कॉल पर ही आपके पास दौड़े चले आते हैं, वही आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। दोस्त होने के नाते आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने दोस्तों को मुश्किल समय में अकेला न पड़ने दें।
यह है बीमारी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र थर्ड-ग्रेड मेटास्टेसिस कैंसर से जूझ रही हैं। विशेषज्ञों की राय में शरीर में होने वाले अन्य किसी भी कैंसर की तुलना में मेटास्टेसिस कैंसर या ट्यूमर सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इसका इलाज जल्द शुरू न किया जाए तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों को भी प्रभावित कर देता है। मेटास्टेसिस यानी रूप बदलना। किसी भी कैंसर को उस स्थिति में मेटास्टेसिस कहते हैं, जब वह प्राइमरी जगह (जहां कैंसर विकसित हुआ है) से दूसरे भागों में फैल जाता है। इसमें कैंसर का नाम प्राइमरी भाग के कैंसर पर आधारित रखा जाता है, जैसे अगर किसी को ब्रेस्ट कैंसर हो और वह हड्डियों तक फैल जाए, तो उसे ब्रेस्ट कैंसर विद बोन मेटास्टेसिस कहेंगे। इसमें कैंसर के सेल्स टूटने के बाद खून में मिलकर शरीर के बाकी हिस्सों में भी फैलने लगते हैं। ऐसी स्थिति में शरीर की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है।
यह भी पढ़ें - पुरुषों की सेहत के लिए अच्छे हैं पुराने दोस्त
कर रहीं हैं एन्ज्वॉय
इस सबकी परवाह न करते हुए सोनाली अपने हर पल को एन्ज्वॉय करना चाह रही हैं और दोस्तों को भी जिंदगी को भरपूर जीने की सलाह देती हैं। सोनाली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वे काफी खुश नजर आ रहीं हैं। इसमें वे अपनी दोस्तों के साथ आउटिंग करती दिख रहीं हैं।
आते हैं दर्द के पल
इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, हां यह मैं ही हूं। और इस पल में, मैं वास्तव में खुश हूँ। लोग मुझे अजीब नजरों से देखते हैं। पर मुझे इसमें कुछ भी अजीब नहीं लगता। अब मैं हर पल पर ध्यान दे रही हूं, खुशी और #SwitchOnThesunshine खोजने के हर अवसर की तलाश में हूं। हां, दर्द और लो एनर्जी लेवल परेशान करता है। पर मुझे प्यार करने वाले लोगों जब मेरे साथ होते हैं तो मुझे खुशी होती है। मैं अपने दोस्तों के प्रति आभारी हूं। वही मेरा संबल हैं , मेरी ताकत हैं। जो इस मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े हैं। अपने बिजी शेड्यूल से भी उन्होंने मेरे लिए समय निकाला। वे मुझे कॉल करते हैं, मैसेज भेजते हैं और अपना कीमती समय मुझे देते हैं। सच कहूं तो उन्होंने एक पल के लिए भी मु्झे अकेलापन महसूस नहीं होने दिया। यही सच्चे दोस्त मेरे जीवन की असल पूंजी हैं।
एक खुशनुमा तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वे दोस्त जो इस फोटो में नहीं हैं उनका भी बहुत बहुत धन्यवाद।
चित्र स्रोत : File Photo
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.