ब्रेकअप के बाद भी नहीं जा रहा है दिमाग से एक्स का ख्याल? अपनाकर ये 5 तरीके लाइफ में करें मूवऑन
ब्रेकअप होने के बाद भी आप रात-दिन एक्स के ही ख्यालों में डूबे रहते हैं, उसी के सपने देखते रहते हैं, तो ऐसा करने से आपको स्ट्रेस हो सकता है। आप अपनी जिंदगी में मूवऑन करें, जिस तरह आपकी/आपके एक्स ने अपनी नई दुनिया बसा ली। एक्स को बार-बार याद करने से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय (How to forget EX in Hindi).....
एक्स को भूलकर आगे बढ़ने के उपाय
Written by Anshumala|Updated : December 16, 2021 7:31 AM IST
Tips to forget your Ex in Hindi: आपका किसी से जबरदस्त वाला अफेयर (Love) चल रहा है। आप उसे बेहद प्यार करते हैं। उसके बिना एक पल भी जीने का नहीं सोच पाते और एक दिन अचानक आप दोनों के बीच कुछ ऐसा होता है, जिससे आपके रास्ते अलग हो जाते हैं। जाहिर सी बात है ऐसे में आपका जीना मुश्किल हो जाएगा। रात-दिन आपको उसी का ख्याल सताएगा। कुछ लोग तो इस दुख में स्ट्रेस, डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। लेकिन एक बात याद रखें अगर आपका प्यार सच्चा था, बावजूद इसके सामने वाला आपको धोखा देता है, किसी और के लिए आपके प्यार को ठुकरा देता है, तो ऐसे इंसान के लिए अपनी जिंदगी को बर्बाद करना बेकार है। वो तो किसी और के साथ अपनी दुनिया बसाकर खुश होगा/होगी, लेकिन आप उसके बारे में रात-दिन सोचकर खुद को स्ट्रेस दे रहे हैं। इससे आपको ही मानसिक और शारीरिक रूप से नुकसान होगा।
यदि आप अपनी/अपने एक्स के चले जाने के बाद भी उसके सपने देख रहे हैं, तो यह आपके लिए ठीक नहीं। कोई भी एक्स के बारे में सोचना नहीं चाहता है, उसे याद नहीं करना चाहता है। जितना ही आप उसके बारे में सोचेंगे, उसे अपने सपनों में देखेंगे, उतना ही आपका दिल जलेगा, आपको बुरा महसूस होगा, गुस्सा आएगा। इससे आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ेगा। आप अपनी जिंदगी में भी मूवऑन करें, जिस तरह आपकी/आपके एक्स ने अपनी नई दुनिया बसा ली। एक्स को बार-बार याद करना, उसे सपने में देखने से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय (How to forget EX in Hindi).....
Add The HealthSite as a Preferred Source
एक्स को भूलकर आगे बढ़ने के उपाय (How to stop dreaming about ex in Hindi)
एक्स को याद करना गलत नहीं है, लेकिन रात-दिन उसी की यादों में खोए रहना भी ठीक नहीं है। बेशक, आप उसे बहुत प्यार करते थे, तभी उसे भूल पाना आपके लिए मुश्किल हो रहा है, लेकिन अपने सभी परिवार वालों से दूरी बना लेना, अकेले बैठे रहना, अपनी पढ़ाई-लिखाई, जॉब, कॉलेज को छोड़ देने से आपका ही नुकसान होगा।
कहते हैं पहला प्यार कभी नहीं भूल पाता कोई। वह अक्सर सपनों में दिखाई देता/देती है। ऐसा तभी होता है जब आप किसी को बेहद सच्चा प्यार करते हैं। लेकिन, जब आपके प्यार ने किसी और का दामन थाम लिया हो या आपको किसी भी कारण से छोड़ दिया हो, तो ऐसे व्यक्ति के लिए क्यों उदास होना। आपको भी अपनी जिंदगी, करियर के बारे में सोचना चाहिए। खुद को ऐसे कामों में व्यस्त रखने की कोशिश करें, जिसे करके आपको उसकी याद ना आए।
एक्स के सपने देखना बंद कर दें। खुद की ओर फोकस करें। ऐसा नहीं करके आप अपना ही नुकसान कर रहे हैं। इस मामले में आप किसी रिलेशनशिपएक्सपर्ट से संपर्क करें। उनकी राय लें कि आपको एक्स को भूलने के लिए क्या पॉजिटिव कदम उठाने चाहिए।
दिन-रात उसके बारे में सोचना बंद कर दें। जितना ही आप ये सोचेंगे कि उसने क्यों आपको धोखा दिया, किन कारणों से उसने मुझे छोड़ दिया, उतना ही आप उसके बारे में आप सोचते रहेंगे। जब आप उसे याद करना बंद कर दें, उसे सोचना बंद कर देंगे, तो खुद ब खुद वह आपके सपनों से भी निकल जाएगा/जाएगी। आपको जब भी उसकी याद आए, आप अपना माइंड दूसरे कामों में लगाएं।
अपने कमरे, अपने जीवन से हर उन चीजों को निकाल दें, जिसे देखकर उसकी याद आ जाए। जब वह व्यक्ति ही आपके साथ नहीं, तो उसकी दी हुई चीजों को अपने कमरे में सजाकर रखने से सिर्फ आपको ही नुकसान होगा। इन उपायों को आजमाकर देखें, आपको अपने एक्स को भुलाने में मदद मिल सकती है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई एक्स को भूलने के उपाय, ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने संबंधित सभी जानकारियां और टिप्स सिर्फ सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। किसी भी टिप्स को अपनाने या निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी रिलेशनशिप एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।)
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.