Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पति पत्नी के बीच झगड़े अक्सर होते रहते हैं। लेकिन, कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। तो, कई बार लड़ाईयां इतनी बढ़ जाती हैं कि मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाता है। ऐसे में मामले को कोर्ट-कचहरी में पहुंचाने से पहले हर किसी को रिशते को बस एक बार ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। और इसी की एक अनोखी पहल छत्तीसगढ़ पुलिस करने जा रही है। दरअसल, यहां के कवर्धा पुलिस थाने में पति पत्नी शांति कक्ष का शुभारंभ किया गया है। इस कक्ष में पति पत्नी के तमाम मामलों का सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
कवर्धा पुलिस थाने में पुलिस पति-पत्नी को शांति कक्ष में बिठा कर उनके बीच के मन मुटाव को दूर करने की कोशिश की जाएगी। यहां उनसे प्यार और शांति से बैठ कर बात करने को कहेगा। साथ ही पुलिस इसमें कांउसर की भूमिका निभाएगी और पति पत्नीके मामलों को आसानी से सुलझाने की कोशिश करेगी।
पुलिस इस दौरान पति पत्नी को आराम से कमरे में जमीन पर बिठा कर उन्हें मेडिटेशन करने और ध्यान करने के लिए कहेगी। इस दौरान कमरे में कपूर जलाया जाएगा। मन को शांत करने वाले गाने बजाए जाएंगे जिसके साथ मेडिटेशन करना और आसान हो जाए। इस तरह से दोनों का गुस्सा शांत करने की कोशिश की जाएगी।
थाने में पति-पत्नी को पहले बारी-बार बुला कर इनकी दलीलों को सुना जाएगा। फिर उनसे मेडिटेशन करवाया जाएगा और उनके झगड़ों के कारणों पर बात की जाएगी। साथ ही दोनों के गुस्से को ठंडा करने की कोशिश की जाएगी। अइस दौरान सभी की कोशिश यही रहेगी प्यार मोहब्बत से चीजें आगे बढ़ें और यह मामला समय रहते सुलझ जाए।
बता दें कि पिछले कई सालों में परिवार टूटने और पति पत्नी के अलग होने के मामले बढ़े हैं। इसी वजह से इस कक्ष का गठन किया गया है। ये सब करने से फायदा ये हो सकता है कि काउंसलिंग के जरिए दोनों का झगड़ा दूर हो सकेगा।