Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Father’s Day 2021: कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने पापा को यूं कराएं स्पेशल फील, ये रहे 5 टिप्स

Father’s Day 2021: पिछले साल की तरह इस बार भी 'फादर्स डे' के दौरान लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में इस वर्ष भी आपको यह खास दिन घर पर ही सेलिब्रेट करना होगा। यदि आप फादर्स डे (Fathers Day 2021 n Hindi) सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आप यूं सेलिब्रेट करें यह स्पेशल डे.....

Father’s Day 2021: कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने पापा को यूं कराएं स्पेशल फील, ये रहे 5 टिप्स
'फादर्स डे' पर पापा को यूं कराएं स्पेशल फील......

Written by Anshumala |Updated : June 19, 2021 11:29 AM IST

Father’s Day 2021 in Hindi: कल (20 जून) को दुनिया के कई देशों में 'फादर्स डे 2021' (Fathers Day 2021) मनाया जाएगा। यह दिन जून महीने के तीसरे रविवार (इस बार 20 जून) को सेलिब्रेट किया जाएगा। पिछले साल की तरह इस साल भी 'फादर्स डे' को आप खुलकर, बाहर जाकर एंजॉय नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस बार भी कोरोना से लोगों को छुटकारा (COVID-19 lockdown) नहीं मिल पाया है। कोरोना की दूसरी लहर, पहली लहर से भी अधिक खतरनाक और जानलेवा साबित हुई है। ऐसे में ('फादर्स डे 2021) पर कहीं बाहर जाकर पार्टी करना मुश्किल है।

(How to celebrate father's day 2021 in Hindi) 

यह खास दिन बच्चों की परवरिश में पिता के अपार योगदान को महत्व देने, बच्चों का अपने पिता के प्रति प्यार, आभार प्रकट करने का दिन है। बच्चे का जिस दिन से जन्म होता है, एक पिता की जिम्मेदारी उसी दिन से शुरू हो जाती है। पिछले साल की ही तरह इस बार भी लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में इस वर्ष भी आपको यह खास दिन घर पर ही खास सेलिब्रेट करना होगा। यदि आप फादर्स डे (Fathers Day 2021 n Hindi) सेलिब्रेट करना चाहते हैं, अपने पापा को स्पेशल फील कराना चाहते हैं और जाहिर करना चाहते हैं कि सिर्फ इसी दिन के लिए नहीं, बल्कि साल के 365 दिनों के लिए आपके पापा आपके फेवरेट हैं, तो आप कुछ यूं सेलिब्रेट करें यह स्पेशल डे.....

इन 5 तरीकों से सेलिब्रेट करें 'फादर्स डे' (Tips to Celebrate Father’s Day)

1. कुकिंग करें साथ

जब बात खाना पकाने की आती है, तो साथ मिलकर कुछ भी पकाने से प्यार, आपसी बॉन्ड और रिश्तों में मिठास बढ़ जाती है। इससे खाना बनाने में मजा भी आता है और भोजन का स्वाद भी बढ़ जाता है। तो आप सिर्फ अकेले खाना बनाने की बजाय अपने पापा के साथ मिलकर कुछ पकाएं। इसमें उनकी पसंद का खास ध्यान रखें। कुछ ईसी सी रेसिपी बनाएं, जिसकी सारी सामग्री घर पर ही मौजूद हो। याद रखें, खास रेसिपी, फूड तो आप कभी भी मंगा कर खा सकते हैं, लेकिन जब आप दो पल अपने पापा के साथ बात करेंगे, उनके साथ किचन में समय बिताएंगे, तो उन्हें अंदर से खुशी महसूस होगी।

Also Read

More News

2. केक और गिफ्ट है जरूरी

अक्सर मां को लोग तोहफे देते हैं, लेकिन पापा को भूल जाते हैं। यदि आपने अब तक कोई केक, गिफ्ट नहीं खरीदा तो आज ही ऑनलाइन ऑर्डर कर दें। भले ही गिफ्ट दो दिन बाद मिले, लेकिन आपके डैड तोहफा देखकर खुश हो उठेंगे। सरप्राइज केक या उपहार देखकर उनकी आंखों में आंसू जरूर आ जाएगा। आजकल कई ऑनलाइन पोर्टल लॉकडाउन में भी केक और गिफ्ट डिलीवरी करते हैं। इस मौके का लाभ उठाएं और अपने पापा के चेहरे पर मुस्कान लाने का कारण बनें।

[caption id="attachment_820754" align="alignnone" width="655"]Fathers-Day 2021 Fathers-Day पर यूं स्पेशल फील कराएं अपने पापा को...[/caption]

3. परिवार के साथ मिलकर खेलें कोई गेम

बचपन में आप कई ऐसे इनडोर गेम खेलते होंगे, जिसे आजकल लोगों ने भुला दिया है। उन दिनों को तरोताजा करें। दोबारा से उन पलों को एक साथ जिएं। जब आप छोटे थे तो पापा को लूडो, कैरमबोर्ड जैसे गेम खेलने के लिए जिद करते थे, आज भी ऐसा ही करें। सबलोग साथ मिलकर इसी तरह के मजेदार इनडोर गेम खेलें। अंताक्षरी खेलें और उसका थीम 'पापा स्पेशल सॉन्ग' रखें। मतलब कि पापा पर बने गाने सबलोग याद करके गाएं। ऐसा करने से आपके डैड को बहुत स्पेशल फील कराएगा।

4. पापा के नाम मूवी मैराथन

'फादर्स डे'से एक दिन पहले आपने यदि डैड की फेवरेट फिल्मों को उन्हें दिखाने की तैयारी नहीं की है, तो आज करें। डैड की पसंदीदा फिल्मों के नाम किसी भी तरह से जानने की कोशिश करें। कॉमेडी, मिस्ट्री, एक्शन हो या फैमिली ड्रामा, जो भी फिल्म उन्हें देखना अच्छा लगता है, टीवी, लैपटॉप पर लगाएं। आप भी साथ में बैठकर फिल्म देखें। हॉल जैसा माहौल क्रिएट करने के लिए पॉपकॉर्न, सोडा भी जरूर अरेंज कर लें। अगर आप घर से दूर हैं, तो स्क्रीन शेयरिंग के जरिए वर्चुअल मूवी मैराथन प्लान कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. गिफ्ट हो होममेड

ऑनलाइन गिफ्ट नहीं मंगा सके हैं या फिर डिलीवरी डेट का समय काफी दिनों बाद है, तो घर पर ही कुछ बनाएं। लॉकडाउन में बाहर जाकर कुछ भी शॉपिंग करना मुश्किल है। ऐसे में आप घर पर ही अपने हाथों से कार्ड, बुके, पेंटिंग आदि चीजें बनाकर फादर्स डे पर बतौर गिफ्ट पापा को दे सकते हैं। स्क्रैपबुक बनाएं, जिसमें पुरानी यादें हों शामिल। आपकी क्रिएटिविटी, लगन, मेहनत देखकर आपके पापा जरूर खुश हो उठेंगे।

About the Author

... Read More