Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
रिलेशनशिप चाहे कोई भी हो, मेंटल रिलीफ और रिश्ते को सही तरह से निभाने के लिए उसमें बाउंडरी का होना बहुत जरूरी है। रिश्ता चाहे माता-पिता के साथ हो, गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के साथ हो, भाई-बहन के साथ हो या फिर पति-पत्नी का हो, हर रिश्ते में प्राईवेसी का होना और एक बाउंडरी सेट होना बहुत जरूरी है। हमारे देश में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र, गहरा और प्यारा माना जाता है। मिडिल क्लास में अगर पति या पत्नी में से कोई भी एक अपने रिश्ते में पर्सनल स्पेस की बात करें तो दूसरा व्यक्ति अटपटा महसूस कर सकता है या फिर उसके दिमाग में ये सवाल आ सकता है कि हमारे बीच में बाउंडरी या पर्सनल स्पेस (Personal Space and Boundaries In Relationship) का क्या मतलब है? जबकि अक्सर ऐसा होता है कि लोग पति-पत्नी के रिश्ते में झिझक, डर या शर्म के कारण पर्सनल स्पेस का प्वॉइंट नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से रिश्तों में दरार आना, लड़ाईयां होना और गलतफहमी बढ़ने लगती है। लेकिन ऐसे नाजुक रिश्ते में बाउंडरी या पर्सनल स्पेस कैसे सेट करें? आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिनसे आप प्राइवेसी बाउंडरी लाइंस मेनटेन रख सकते हैं।
अपने रिश्ते में बाउंडरी सेट करने से पहले आपको खुद ये पता होना चाहिए कि आपके लिए पर्सनल स्पेस या बाउंडरी कितनी मैटर करती हैं। वो क्या चीजें हैं जिनसे आपको घुटन महसूस होती है? किन बातों पर आप डोमिनेंट महसूस करते हैं या किन बातों पर आपको लगता है कि आपकी प्राइवेसी खत्म हो रही है? सबसे पहले एक लिस्ट बनाएं और वो सब चीजें लिखें जो आपके लिए जरूरी हैं। इसके बाद अपने पार्टनर के फ्री होने पर इन प्वॉइंट्स पर बात करें और उन्हें बताएं कि आपके लिए बाउंडरी सेट करना या पर्सनल स्पेस रखना क्यों जरूरी है।
क्योंकि अब आपने एक लिस्ट बना ली हैं और आपको पता है कि आप किन चीजों के साथ समझौता कर सकते हैं और किन चीजों के साथ नहीं। जैसे कि पार्टनर द्वारा बार बार फोन चेक करना, मैसेज या मेल चेक करना, आपका बैग देखना, अलमारी चेक करना और आपसे बार बार एक ही तरह के सवाल पूछना आदि। अगर आपको इन चीजों में अपने पार्टनर का दखल देना पसंद नहीं है तो आप उन्हें साफतौर पर बता सकते हैं और इसका कारण भी दे सकते हैं ताकि रिश्ते में गलतफहमी न हो। लेकिन हां, इस सेंसटिव टॉपिक पर बात करते वक्त आपको बहुत प्यार से और धीमी आवाज में अपने पार्टनर से डिसकस करना है।
क्योंकि आप अपने पार्टनर से बाउंडरी सेट करने या पति-पत्नी में पर्सनल स्पेस की बात कर रहे हैं इसलिए हो सकता है उनके लिए यह स्वीकार करना और आपको समझना मुश्किल हो। इसलिए आप उनसे भी ऐसा ही करने को कह सकते हैं। जब आप पार्टनर के सामने भी ऐसा ही विकल्प रखेंगे तो हो सकता है वो आपकी बात को समझें और हाइपर न हों।