
Also Read
पार्टनर शादी के लिए नहीं हो रहा तैयार तो अपनाएं ये 3 तरीके, झट शादी के लिए तैयार हो जाएगा पार्टनर
शादी दो दिलों का मेल है और अगर बात लव मैरिज की होती है तो मुश्किलें थोड़ी ज्यादा ही होती हैं। लव मैरिज में अक्सर आपके सामने कुछ सवाल खड़े होते हैं जैसे कि अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवाना, माता-पिता को पार्टनर के घर ले जाना, अपने माता-पिता को शादी के लिए राजी करना आदि। कभी-कभार ऐसा होता है कि आप तो तैयार होते हैं लेकिन आपके पार्टनर को इतनी ज्यादा दिलचस्पी नहीं होती है, जितनी की आपको। बहुत से रिश्तों में लड़की तैयार होती है तो लड़का तैयार नहीं होता लेकिन ऐसी स्थिति में आपके पास करने के लिए ज्यादा कुछ बचता नहीं है।
इस लेख में हम आपको ऐसी ही स्थिति से निपटने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने पार्टनर को आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।
अगर किसी वजह से आपका पार्टनर तैयार नहीं है, या फिर वो अपने माता-पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में चर्चा भी नहीं कर पा रहा है तो आपको उनसे बात करने की कोशिश चाहिए। आप उन्हें समझाएं कि आप शादी के लिए क्यों जोर दे रहे हैं या वह कौन सी चीज है जो आपके लिए तनाव-चिंता का कारण बन रही है। अपने और अपने माता-पिता की जरूरतों के बारे में भी ध्यान दें और सुनें कि वह आपके साथी से क्या बात करना चाहते हैं। दोनों साथ मिलकर एक फैसला लें और चीजों को बेहतर तरीके से संभालने की कोशिश करें।
अगर आपके पार्टनर ने अभी तक अपने माता-पिता से आप के बारे में या फिर अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है तो इसके पीछे हजारों कारण हो सकते हैं। इससे ये साबित नहीं होता है कि वह धोखेबाज हैं या फिर आपको लेकर गंभीर नहीं हैं। आप उनकी जगह खुद को रख कर देखें और उनकी स्थिति के बारे में अंदाजा लगाएं। उन्हें हालात को समझने और चीजों को बेहतर तरीके से संभालने के लिए थोड़ा समय जरूर दें। लेकिन साथ ही ये सुनिश्चित भी करें कि आप दोनों के बीच बात अच्छी तरह से होती रहे और उन्हें पल-पल की खबर रहे।
किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास और आप दोनों की एक-दूसरे के प्रति वफादारी ही होती है। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर को अपने जीवनसाथी के रूप में देखते हैं तो जरूरी है उन पर विश्वास करना। किसी भी प्रकार घबराएं नहीं और चिंता न करें। यह आपके लिए चीजों को और मुश्किल बना देगा और आप जैसा चाहते हैं वैसा बिल्कुल भी नहीं होगा। नकारात्मक विचार हमेशा आपके दिमाग पर हावी रहेंगे और आप चिंता का शिकार हो जाएंगे। इसलिए तनाव से दूर रहें। अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करें और उन्हें बताएं कि चीजों को किस तरह हैंडल करना है। निश्चिंत रहें अगर वे आपके हैं, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको उनसे दूर नहीं रख सकती है।