
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 14, 2021 12:19 AM IST
Image credits by: डेटिंग ऐप के जरिए किसी को डेट करना है, तो रखें इन बातों का ध्यान
Dating Platform Mistakes: जब लोगों को रियल लाइफ में सच्चा प्यार नहीं होता, कोई पार्टनर नहीं मिलता, तो लोग ऑनलाइन का सहारा लेते हैं। जी हां, अब कई ऐसे डेटिंग प्लेटफॉर्म या ऐप (Dating Platform) आ गए हैं, जो आपको सच्चा जीवनसाथी ढूंढने में काफी मदद करता है। हालांकि, कुछ लोग इन प्लेटफॉर्म पर भी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे ये बार-बार रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। बेशक, आपको कोई दोस्त मिल जाए, लेकिन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर किसी का प्यार पाना, दोस्त बनना, डेट करना बेहद टेढ़ी खीर है। आप जिसे सिलेक्ट करके दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं, तो ऐसा नहीं कि एक बार में ही आप चुन लिए जाते हैं। इसमें भी लोगों के पसंद-नापसंद कई होते हैं। कई बार तो कुछ लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे लोग उन्हें देखते ही रिजेक्ट कर देते हैं। सबसे पहले आपको डेटिंग ऐप (causes of Dating Platform Rejection in hindi) के बारे में अच्छी तरह से समझना होगा। आप किसी को पसंद करते हैं और उसे डेट करना चाहते हैं, तो अपनी प्रोफाइल, फोटो, खुद के बारे में पूरी जानकारी को सोच-समझकर ही शेयर करें। इसमें जरा सा भी झूठ ना हो वरना आप एक पल में ही रिजेक्ट कर दिए जाएंगे। जानें, कुछ लोग डेटिंग प्लेटफॉर्म पर बार-बार किन गलतियों के कारण रिजेक्ट (Reasons for rejection on dating platforms) हो जाते हैं....
कुछ लोग बहुत ज्यादा स्टाइलिश फोटो लगाते हैं। खासकर लड़कियों को सादगी भरे और मैच्योर लड़के पसंद आते हैं, इसलिए डेटिंग ऐप पर कोई भी स्टाइलिश फोटो ना अपलोड करें। सिंगल फोटो भी ना लगाएं। फोटो देखकर ही लोग आपको पसंद कर लें, ऐसा सोचने की गलती ना करें। सिर्फ फोटो ही काफी नहीं है किसी को डेट करने के लिए। फोटो तो बस एक फर्स्ट इंम्प्रेशन सामने वाले पर डालता है कि आप पहली नजर में उन्हें थोड़े बहुत अच्छे लगे।
डेटिंग ऐप पर कई बार लोग गंभीर फोटो लगा देते हैं। इससे भी लोग रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। बेहतर है कि आप मुस्कुराती हुई फोटो लगाएं। इससे सामने वाले को लगेगा कि आप एक हसमुख, पॉजिटिव इंसान हैं। बेहतर है कि आप डेटिंग ऐप पर अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाएं। गंभीर तस्वीर लगाने से इमेज खराब होता है।
कुछ लोगों का चेहरा कई लोगों से मिलता हुआ नजर आता है। आप जिससे दोस्ती करना चाहते हैं, कहीं ऐसा ना हो कि आपका चेहरा उसके किसी एक्स से मिलता-जुलता हो। ऐसे में उसे अपने एक्स की याद आ जाती है। जिस व्यक्ति से पहले रिश्ता टूट गया हो, उसका चेहरा आपकी तरह होगा, तो बात बिगड़ भी सकती है।
आप जो नहीं हैं, उसका बखान डेटिंग ऐप की प्रोफाइल पर ना दें। आप जो रियल में हैं, वही बातें अपने बारे में लिखें। अपने बारे में सच्ची बातें लिखें। यदि आप गलत जानकारी देते हैं, तो बात बनने से पहले ही बिगड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति से ये उम्मीद ना करें कि वह आपको देखते ही पसंद कर ले।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.