Couples Conflicts During Lockdown: वर्क फ्रॉम होम में हो रही है रोज़ 'तू-तू मैं-मैं' तो फॉलो करें ये टिप्स, नहीं होगें झगड़े

क्या आप भी उन कपल्स में से हैं जिनके बीच लॉकडाउन के दौरान घर के काम, बच्चों की ज़िम्मेदारी और अन्य वजहों से जमकर बहस हो रही है? (Couples Conflicts During Lockdown)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2021 8:51 PM IST

Couples Conflicts During Lockdown: कोविड-19 महामारी ने हर उम्र और हर तबके के लोगों की ज़िंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। जहां बच्चों को अब ऑनलाइन पढ़ने और स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं वर्किंग क्लास अब अपने काम की सभी ज़िम्मेदारियां वर्क फ्रॉम होम के ज़रिए ही निपटा रहा है। लेकिन, इन सबके बीच लोगों की फैमिली लाइफ में कई बदलाव आए हैं जिसका असर उनकी मेंटल हेल्थ और व्यवहार पर दिखायी दे रहा।

ऐसे परिवार जहां पति-पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं वहां, बार-बार नोंकझोंक, बहस और झगड़े भी हो रहे हैं। कई सर्वे और रिसर्च इस बात का सबूत हैं कि न्यूट्रल फैमिलीज़ और वर्किंग कपल्स के बीच लॉकडाउन के दौरान झगड़े और मानसिक दबाव बहुत बढ़ गया है। (Couples Conflicts During Lockdown in Hindi)

लॉकडाउन में बढ़ा वर्किंग कपल्स के बीच झगड़ा !

तो क्या आप भी उन कपल्स में से हैं जिनके बीच लॉकडाउन के दौरान घर के काम, बच्चों की ज़िम्मेदारी और अन्य वजहों से जमकर बहस हो रही है? और आप भी सोच रहे हैं कि रोज़ की इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन कैसे निकाला जाए ? तो ज़रूर पढ़ें यह लेख। ध्यान से पढ़ें और आज़माएं ये टिप्स ताकि खत्म हो सके आप दोनों के बीच के झगड़े। (Tips to avoid Couples Conflicts During Lockdown)

arguments

वर्क फ्रॉम होम में नहीं चाहते पार्टनर से लड़ना तो करें ये उपाय

सीखें वर्क एंड प्रोफेशन लाइफ बैलेंस का गुर

घर और दफ्तर के कामों को एकसाथ करते हुए अब लोगों के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को दिए जानेवाले वक़्त का भी अंतर खत्म-सा हो गया है। लोग लंच टाइम पर भी काम करते हैं आधी रात को आनेवाले ईमेल्स का भी जवाब देते हैं। वहीं, जिन घरों में दोनों पार्टनर्स नौकरी करते हैं वहां स्थिति और पेचीदा बन गयी है। ऐसे में आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए मिलकर प्लान बनाएं। दोनों अपनी-अपनी शिफ्ट के अनुसार काम पूरा करें, ब्रेक का टाइम तय करें और एक-दूसरे की मीटिंग्स, कॉल्स आदि का समय ध्यान में रखते हुए डे प्लान बनाएं। ताकि, दोनों को अपनी कमिटमेंट्स पूरी करने में दिक्कत ना आए।

'वर्क फॉर होम' में ले हिस्सेदारी

घर से काम कर रहे लोगों की एक शिकायत जो सामने आयी है वह यह है कि उनके ऑफिस को यह उम्मीद होती है वे दिन में हर समय काम करने के लिए उपलब्ध रहें। वर्किंग कपल्स के बीच यह झगड़े और तनाव की एक बड़ी वजह बन सकती है। क्योंकि, घर के काम भी अब बिना किसी नौकर की मदद के और खुद ही करने पड़ रहे हैं। ऐसे में घर के कामों का भार एक ही पार्टनर (भारत में खासकर पत्नियों) पर ही बढ़ रहा है। यह झगड़े और बहस का बड़ा मुद्दा है जो दिन-ब-दिन गम्भीर होता जा रहा है।

ऐसे में आप को भी घर के कामों, बच्चों और बूढ़े माता-पिता की देखरेख जैसे कामों में अपना योगदान देना चाहिए। दोनों पार्टनर्स एक प्लान बनाकर सुबह और शाम के काम बांट सकते हैं जिससे, झगड़ा बढ़ने की स्थिति ना बनें। (Couples Conflicts During Lockdown)

स्मार्ट टाइम मैनेजमेंट है ज़रूरी

घर से काम करते समय फोकस हटने और छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार डेस्क से उठना पड़ता है। ऐसे में आपका काम भी प्रभावित होता है। इस समस्या से राहत के लिए आपको कड़े अनुशासन के साथ वक़्त पर काम खत्म करने की कोशिश करनी होगी।

हर हाल में दें एक-दूसरे साथ

काम का बढ़ता प्रेशर और लगातार बढ़ रही प्रॉब्लम्स के कारण वर्क फ्रॉम होम के दौरान अक्सर लोग झल्ला जाते हैं या पार्टनर पर गुस्सा हो जाते हैं। कई बार खाना ना बनने, बिल्स ना चुका पाने या बच्चों के होम वर्क में मदद ना करने जैसे कारणों से पति-पत्नी एक-दूसरे से लड़ बैठते हैं। लेकिन, ये झगड़े लम्बा ना खींचें। कोशिश करें कि हर मामला शांति से सुलझाया जा सके। अपनी झल्लाहट और गुस्से को कंट्रोल करना सीखें। अपने पार्टनर की स्थिति को समझें और मिल-जुलकर इन छोटी-मोटी समस्याओं का सोल्यूशन खोजें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source