... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 5, 2018 2:00 PM IST
बेडरूम में कुछ बातों को भूल कर भी न करें। © Shutterstock
शादी के दो वर्ष होते नहीं कि पति-पत्नी के बीच में दूरियां आने लगती हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं, जैसे एक-दूसरे को स्पेस न देना, शक करना, बेवजह बातों पर बहस करना। इसके साथ ही दूरियों का कारण कुछ छोटी- छोटी बातें भी हो सकती हैं। कुछ ऐसी बातें जिसे भूलकर भी अपने पार्टनर से नहीं करना चाहिए खासकर बेडरूम में। जानिए कौन सी हैं वे बातें-
ऑफिस की बातें
कई बार जब आप बेडरूम में होते हैं तो आपका पार्टनर अपने ऑफिस या रिश्तेदारों की बातें लेकर बैठ जाता है। ,इस प्रकार की बातों को आपका पार्टनर इरिटेट हो सकता है। आपको इस समस्य का भरपूर फायदा उठाना चाहिए तथा वे बातें करनी चाहिए। जो आप दोनों को एक दूसरे के करीब ला सकें।
क्या होता है जब देखते हैं कपल्स एक साथ पॉर्न वीडियो, जानें
मोबाइल का अधिक इस्तेमाल
कई बार देखने में आता है की सोने से पूर्व कपल में से कोई एक शख्स लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठ जाता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। यह आप दोनों का समय है। इस समय का कुछ ऐसा यूज करना चाहिए की आप दोनों के बीच कभी दूरियां न पैदा हों।
संभलकर दें पार्टनर को लव बाइट्स, नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां
गलतियों को न दोहराएं
रात को सोने से पहले यदि आप अपने पार्टनर की दिनभर की गलतियों को उससे बताते हैं तो वह इरिटेट हो सकता है। सी प्रकार का कार्य कम से कम रात को सोने से पूर्व तो बिलकुल नहीं करना चाहिए। इस प्रकार के कार्य आप दोनों के बीच की दूरियों को बढ़ाने काम करते हैं। अतः ऐसे कार्यों से बचें।
माइकोप्लाज्मा जेनिटेलियम, इस यौन संक्रमित बीमारी को कितना जानते हैं आप
पीठ करके न सोएं
महिलाओं को पुरुषों की यह आदत बहुत गलत लगती है कि वे हमेशा पत्नी की और पीठ करके सो जाते हैं। असल में ऐसा न तो पुरुषों को करना चाहिए और न ही महिलाओं को बल्कि अच्छा यह है की एक-दूसरे को हग करती पोजीशन में सोएं। इससे आप दोनों के बीच की दूरियां घटेंगी।