Happy Valentine's Day 2021: करीना कपूर, सोनम कपूर से लेकर विरुष्का ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किए ये प्यार भरे पोस्ट, इस तरह किया इश्क का इजहार

Celebs Valentine's Day Celebration: बॉलीवुड के कई मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स ने इंस्टाग्राम पर 'वैलेंटाइन डे' के उपलक्ष में खास वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके बीच की लव बॉन्डिंग, प्यार, लगाव देखकर आप भी इमोशनल जरूर हो जाएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 14, 2021 8:11 PM IST

Happy Valentine's Day 2021: आज 'वैलेंटाइन डे 2021' के मौके पर आम जोड़ों की तरह, बॉलीवुड के कई फेवरेट जोड़े और हस्तियां (Bollywood Celebrities) भी अपने-अपने जीवनसाथी के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। करीना कपूर (Kareena kapoor), सोनम कपूर (Sonam Kapoor), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), नेहा कक्कड़, वरुण धवन (Varun Dhawan), मलाइका अरोड़ा आदि ने खास तस्वीरों के साथ स्पेशल वैलेंटाइन डे मैसेज भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन सभी के पोस्ट को फैंस के लाइक और कमेंट्स भी खूब मिल रहे हैं। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को देखकर बस मन में यही ख्याल आता है कि इनके बीच कितना प्यार, आपसी बॉन्डिंग, समझ है, जो एक मजबूत रिश्ते के लिए बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं, करीना कपूर, सोनम कपूर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने कैसे वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2021 in Hindi) को सेलिब्रेट किया और अपने जीवनसाथी के प्रति किस तरह से अपना स्नेह और प्यार जाहिर (Celebs Valentine's Day Celebration) किया...

करीना कपूर ने सैफ और तैमूर के लिए वैलेंटाइन डे पर लिखी इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड दीवा करीना कपूर खान (Kareena kapoor) ने रविवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने बेटे तैमूर अली खान और अपने अभिनेता पति सैफ अली खान के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट (Kareena kapoor Valentine Day post) लिखा हैं। पहली तस्वरी में सैफ अभिनेत्री को गले लगाए हुए हैं। वह चेक शर्ट और डेनिम में हैं। साथ ही उन्होंने मूंछें भी रखी हुई हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "मैंने इन मूंछों के बावजूद तुमसे प्यार किया.. मेरे हमेशा के वैलेंटाइन (Bollywood Celebs Valentine's Day Celebration)।"

इसके बाद उन्होंने तैमूर की एक प्यारी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इसलिए नहीं कि तुम मेरी तरह पाउट बना लेते हो.. बल्कि तुम मेरे हमेशा के वेलेंटाइन हो, मेरे दिल की धड़कन हो।"

सैफ और करीना ने कथित तौर पर 'टशन' फिल्म के बाद डेटिंग करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 में शादी की और करीना ने 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया। अभी वह प्रेगनेंट हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप (Kareena kapoor Baby Bump) की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा को प्यार भरा संदेश लिखा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Valentine Day post) ने भी अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के लिए वैलेंटाइन डे (Celebes Valentine Day post) एक रोमांस भरा पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री जब ग्लासगो में अपने फिल्म की शूटिंग कर रही थी, उस समय कई सप्ताह साथ बिताने के लिए पति को धन्यवाद दिया। सोनम ने रविवार को इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो और तस्वीरें शेयर की, जिसमें सोनम कपूर अपने पति के साथ अलग-अलग जगहों पर मस्ती करते हुए नजर (Celebs Valentine's Day Celebration in hindi) आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरे अमेजिंग पति का शुक्रिया, जिन्होंने ग्लासगो में मेरे साथ 6 सप्ताह में से 5 सप्ताह बिताए .. हर रोज शूटिंग के बाद वापस आना बड़ा अमेजिंग था .. लंदन में उन्होंने वर्क फ्रॉम होम किया, जो उनके लिए ज्यादा आसान था। आनंद अहूजा मैं आपकी सराहना करती हूं, लव यू।" पोस्ट देखकर सोनम के पति आनंद अहूजा ने कॉमेंट में लिखा, "ये तस्वीरें और वीडियो क्या हैं, जो आप को पागल कर रहे हैं। बधाई! आपके साथ यहां रहने और आपको कुछ सीरीयस एक्शन में देखकर खुशी हुई।"

शिल्पा शेट्टी ने लिखा, आप हमेशा और हर दिन मेरे वैलेंटाइन रहेंगे

अपने पति राज कुंद्रा को प्यार से कुकी (Cookie) बोलती हैं। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैं तो तेरे रंग में ढल चुकी हूं..., बस तेरी बन चुकी हूं..., मेरा मुझमें कुछ नहीं..., सब तेरा, सब तेरा... तब से लेकर अब तक, ये स्माइल कभी ना बदले। आई लव यू माई कुकी, राज कुंद्रा। आप हमेशा और हर दिन मेरे वैलेंटाइन रहेंगे।'

अनुष्का शर्मा ने विराट को लिखा 'माई वैलेंटाइन एवरी डे'

अनुष्का शर्मा ने भी एक छोटा मगर बेहद ही प्यार भरा वैलेंटाइन डे पोस्ट अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, ''इस दिन पर खासतौर से बहुत बड़ा कुछ भी नहीं, लेकिन आज ऐसा महसूस हो रहा था कि यह दिन सूर्यास्त में पोज देते हुए तस्वीर शेयर करने वाला बेहतरीन दिन है। माई वैलेंटाइन एवरी डे, फॉरएवर एंड बियॉन्ड।

नेहा के लिए रोहनप्रीत ने हाथ पर बनवाया टैटू

सिंगर नेहा कक्कड़ की हाल ही में रोहनप्रीत से शादी हुई है। नेहा ने अपने प्यार का इजहार कुछ यूं किया है, 'मेरे वैंलेटाइन ने मुझे दुनिया का सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है। इतना प्यार बेबी??? मैंने उससे (रोहनप्रीत) पूछा बेबी दर्द हुआ होगा? उसने जवाब दिया: बिल्कुल भी नहीं, मैं लगातार तुम्हारा गाना गा रहा था नेहू बाबू। दरअसल, रोहनप्रीत ने अपने हाथ पर नेहा के नाम का टैटू बनवाया है, जिस पर लिखा है 'नेहूज मैन' (Nehus Man)।

बिपाशा बसु ने कहा, थैंक्यू मेरा होने के लिए

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, 'इस साल का हमारा साथ में पहला सेलिब्रेशन। तुम मेरे हर दिन को वैलेंटाइन डे बनाते हो। इस सरप्राइज के लिए थैंक्यू, गिफ्ट्स, पैम्परिंग, कडल्स, हग, किस, फूट मसाज, हैप्पीनेस, हंसी और मस्ती के लिए। थैंक्यू मेरा होने के लिए, शुक्रिया अपना दिल देने के लिए, लव यू नाऊ एंड फॉरेवर।'

Valentine Day 2021: कोविड-19 में कपल्स के लिए घर पर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.