लड़के शादी से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

कहते हैं कि शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। लेकिन लोग अक्सर पछताना ही पसंद करते हैं! अगर आप एक पुरुष हैं और आपने अभी तक शादी का लड्डू नहीं खाया है लेकिन खाने की प्लॉनिंग में हैं तो उससे पहले कुछ काम जरूर कर लें। क्योंकि अगर आपने ये काम बैचुलर होकर नहीं किए तो शायद शादी के बाद कभी न कर पाओ और बाद में पछतावा भी करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो लड़कों को शादी से पहले जरूर कर लेनी चाहिए। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 19, 2020 6:30 PM IST

कहते हैं कि शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे जो खाए वो भी पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। लेकिन लोग अक्सर पछताना ही पसंद करते हैं! अगर आप एक पुरुष हैं और आपने अभी तक शादी का लड्डू नहीं खाया है लेकिन खाने की प्लॉनिंग में हैं तो उससे पहले कुछ काम जरूर कर लें। क्योंकि अगर आपने ये काम बैचुलर होकर नहीं किए तो शायद शादी के बाद कभी न कर पाओ और बाद में पछतावा भी करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो लड़कों को शादी से पहले जरूर कर लेनी चाहिए। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें-

स्पेशल फ्रेंड्स से पहले ही मिल लें

हर इंसान के कुछ फ्रेंड्स ऐसे होते हैं जो बहुत खास होते हैं। अगर आपके भी ऐसे कुछ खास दोस्त हैं और आप उनसे लंबे समय से नहीं मिल पाए हैं तो शादी से पहले एक बार जरूर मिल लें। इस दौरान आप दोस्तों से मिल भी लेंगे और उन्हें शादी का इन्वीटेशन भी दे देंगे। शादी के बार आप अपनी पर्सनल लाइफ में इतने व्यस्त हो जाएंगे कि शायद दोस्तों से मिलने का समय ही न मिले।

रसोई में हाथ आज़माएं

बहुत कम लड़के होते हैं जिन्हें खाना बनाने का शौक होता है। अगर आपको है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर आपको खाना बनाना तो दूर किचन में जाने का भी शौक नहीं है तो अब इस शौक को पालना शुरू कर दें। अगर आपको किचन की छोटी मोटी चीजें आएंगी तो ये न सिर्फ आपके काम आएंगी बल्कि इससे आपकी बीबी काफी इम्प्रेस होगी। साथ ही इमरजेंसी में आपको किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

गैजेट का शौक कर लें पूरा

आमतौर पर देखा जाता है कि लड़कों को लड़कियों की तुलना में गैजेट का ज्यादा शौक होता है। तो अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो अपने इस शौक को शादी से पहले ही पूरा कर लें। क्योंकि शादी के बाद आपका ये शौक पूरा होना बहुत मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाद में आपके खर्चे बहुत तेजी से बढ़ते हैं और पत्नी के खर्चोें की जिम्मेदारी भी कहीं न कहीं आप पर ही होगी। इसलिए अपने गैजेट के शौक को शादी से पहले ही पूरा कर लें।

mobile-phones

बैंक बैलेंस चेक कर लें

शादी से पहले अपने बैंक बैलेंस को जरूर मेनटेन कर के चलें। भले ही आपने अभी तक अपने बैंक बैलेंस की फिक्र न की हो लेकिन अब आपकी शादी होने वाली है तो इस ओर भी ध्यान देना शुरू कर दें। साथ ही आपके पास कुछ बैक-अप प्लान भी होना चाहिए।

पार्टीज या कोई अन्य शौक

अगर आपको दोस्तों के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का मन है, सिंगिंग का शौक है या गिटाना बजाना अच्छा लगता है तो अपने इस शौक को भी शादी से पहले पूरा करने की कोशिश करें। क्योंकि शायद शादी के बाद इन चीजों को करने का मौका मिले या न मिले।