मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्‍ते पर ये क्‍या बोल गए अर्जुन कपूर? सोशल मीडिया में मचा बवाल

Arjun Kapoor and Malaika Arora Relationship: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर ऐसी बात कही है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 2, 2021 5:31 PM IST

अगर अपने रिलेशनशिप को लॉन्‍गटर्म के लिए सक्‍सेसफुल बनाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर को समझना होगा। आपको सिर्फ उसकी बातें सुनकर रिएक्‍ट नहीं करता है, बल्कि उन बातों के पीछे के इमोशंस को समझना होगा। जो कपल्‍स एक दूसरे के साथ दिल से जुड़े होते हैं उनके बीच में काफी अच्‍छी अंडरस्‍टेन्डिंग रहती हैं। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल एक्‍टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशन (Arjun Kapoor and Malaika Arora Relationship) को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। यूं तो इनमें से कोई भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर नहीं बोलता है लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के बारे में कुछ ऐसा कहा जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। यानि कि, मलाइका के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर अक्‍सर चुप रहने वाले अर्जुन कपूर ने कहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका उन्‍हें काफी अच्‍छी तरह से समझती है। अर्जुन कपून ने रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है।

अर्जुन ने कहा 'मैं चाहूं भी तो मलाइका से कुछ छिपा नहीं पाता'

अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब देने में इंटरेस्‍ट न रखने वाले और मलाइका के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर घुमा फिराकर बोलने वाले अर्जुन कपूर ने कहा कि 'हां वो मलाइका ही है' दरअसल जब अर्जुन से पूछा गया कि उस शख्‍स का नाम बताओ जो आपको अच्‍छी तरह से समझता है तो अर्जुन ने मलाइका का नाम लिया। उन्‍होंने कहा 'मलाइका मुझे बहुत अच्‍छी तरह से समझती है। मैं अगर चाहूं भी तब भी उनसे कोई बात छिपा नहीं पाता हूं। मलाइका मुझे देखकर ही पहचान जाती है कि मेरा दिन कैसा गया है और मेरा मूड कैसा है। मेरी गर्लफ्रेंड मुझे अंदर और बाहर हर तरह से समझती है।' बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर पहली बार अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। मलाइका ने अपने इंस्‍टाग्राम पर अर्जुन के लिए पोस्‍ट किया था "my crazy, insanely funny and amazing Arjun Kapoor"

कैसे स्‍ट्रॉंग होती है पार्टनर के साथ बॉन्डिंग?

किसी भी रिश्‍ते को सक्‍सेसफुल बनाने के लिए प्‍यार, विश्‍वास और रेस्‍पेक्‍ट की जरूरत होती है। अगर किसी रिलेशनशिप में ये 3 बातें एग्‍जिस्‍ट करती हैं तो वो रिश्‍ता बिना किसी रुकावट के खुशी खुशी चलता रहता है। लेकिन जब बात पति-पत्‍नी या ब्‍वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के रिश्‍ते की आती है तो प्‍यार, विश्‍वास और रेस्‍पेक्‍ट के अलावा अंडरस्‍टेन्डिंग की बहुत जरूरत होती है। अगर आप अपने पार्टनर की बातों के साथ उनकी फीलिंग्‍स को भी समझने की कोशिश करेंगे तो रिश्‍ते में प्‍यार और गहराई काफी बढ़ जाती है। कई कपल्‍स ऐसे होते हैं तो बिना कुछ कहे या सुने ही अपने पार्टनर के मन की बात समझ लेते हैं। ऐसा कैसे होता है? ये तब होता है जब आप किसी इंसान के साथ दिमाग से नहीं बल्कि दिल से रहते हैं। जब कोई दिल से किसी से जुड़ता है तो सारे फैसले इमोश्‍नली लेता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग स्‍ट्रॉंग बने तो आपको उनके साथ दिल से रहना होगा।

यूं समझे पार्टनर के मन की बातें

  • अगर आप अपने पार्टनर को अच्‍छी तरह से समझना चाहते हैं तो आपको उनके इशारों को समझना होगा। जैसे कि अगर ऑफिस से घर आने के बाद वो उदास हैं तो उनसे प्‍यार से बात करें। सीधा ये बोलने के बजाय कि घर आकर खुश रहा करो, कोशिश करें कि धीरे-धीरे बात शुरू करें और उन्‍हें कम्‍फरटेबल फील कराएं।
  • अगर पार्टनर आपको किसी चीज के लिए मना कर रहे हैं तो उसे उसी समय करना बंद कर दें। हालांकि बाद में आप उसका कारण और उस काम को करने की इजाजत ले सकते हैं। इससे पार्टनर को यह एहसास होगा कि आप वाकई उनकी कद्र करते हैं।
  • अपने पार्टनर से कोई बात को घुमा फिराकर कहने के बजाय खुलकर कहे। इससे आपके रिश्‍ते की गहराई और बॉन्डिंग दोनों स्‍ट्रॉंग होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.