
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 19, 2018 6:07 PM IST
आप जिसके साथ वर्षों से प्यार में थे, उससे क्या आपका ब्रेकअप हो चुका है? आप उसे भूलना चाहते हैं, लेकिन भुला नहीं पा रहे हैं? इस कारण न आप सोते हैं और न ही ठीक से खाते-पीते हैं। आपके चेहरे की मुस्कुराहट भी कहीं खो सी गई है। यदि आप अपने एक्स को भुला नहीं पा रहे हैं या उसे मिस कर रहे हैं, तो एक बार फिर से उससे बात करें। उससे अपने प्यार को जाहिर करें। उसकी गलतियों को मांफ करके रिश्ते की दोबारा नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसकी गलतियों को भूल कर उसे एक मौका दें। इन खास टिप्स की मदद से आप अपने एक्स को आपके पास वापस आने के लिए मजबूर कर सकते हैं। आपके प्यार को देखकर वह जरूर आपके पास दौड़ा चला आएगा।
सभी तस्वीरों को बदल दें
यदि आप चाहती हैं कि आपका एक्स आपके पास फिर से आ जाए, तो सबसे पहले उसे जलाने के लिए सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हॉट्सऐप पर से अपनी उसके साथ वाली सारी तस्वीरों को हटा दें। किसी दोस्त के साथ कोई अच्छी सी तस्वीर लगा लें। इससे उसे जलन का अहसास होगा, क्या पता इससे वह आपकी महसूस करने लगे और आपके प्यार की कद्र करने लगे।
शॉपिंग करें, मेकओवर कराएं
जब आपका रिश्ता आपके एक्स से नया-नया जुड़ा था, तो याद कीजिए उन दिनों को। कितना आप एक-दूसरे के साथ घूमते थे, शॉपिंग करते थे। आप उनके लिए अपना मेकओवर करवाते थे। स्मार्ट दिखने की कोशिश करते थे, ताकि वह आपको ही देखे। आप ऐसा फिर से कर सकते हैं। एक बार फिर अपने एक्स को वापस पाने के लिए भी नए कपड़े खरीदें। अपना मेकओवर करवाएं। अपने वार्डरोब में ऐसे कपड़े रखें जो आपने पहले कभी नहीं पहने हों। जब आपका एक्स आपके इस नए अवतार को देखेगा, तो जलन की वजह से वह आपको मिस करने लगेगा।
कहीं और शिफ्ट हो जाएं
अपने एक्स को लाइफ में वापस लाना चाहते हैं, तो किसी दूसरे शहर शिफ्ट हो जाएं। आपके ऐसा करने से उसे आपकी कमी महसूस होगी। यदि उसका प्यार सच्चा होगा और सिर्फ ईगो के लिए वह आपसे बात नहीं करता/करती तो जरूर आपको वापस बुला लेगा। जब उसे यह अहसास होगा कि आप उससे दूर जा रहे हैं और अब शायद उससे कभी भी मिलेंगे नहीं, तो हो सकता है आपके लिए उसके दिल में मौजूद प्यार वापस आ जाए। हो सकता है वह आपको एक बार फिर वापस पाना चाहे।
नए दोस्त बनाएं
ब्रेकअप के दर्द को भुलाने के लिए नए दोस्त बनाएं। उनसे हर दिन मिले-जुलें। आपको नए दोस्त भी मिलेंगे। जब आपके एक्स को पता चलेगा कि अब आप उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर दूसरों से मिलने लगी हैं, तो क्या पता उसे आपकी कमी महसूस हो। उसे आपकी जिंदगी में किसी नए इंसान के आने का डर सताने लगे। ऐसे में वह आपकी जिंदगी में जरूर एक बार फिर वापस आना चाहे।
चित्रस्रोत: Shutterstock.