Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद इसलिए हुआ था अक्षय और शिल्‍पा शेट्टी का ब्रेकअप, कोई नहीं बताएगा ये बात

हर कोई जानता है कि शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार रिलेशनशिप (Shilpa Shetty and Akshya Kumar Relationship in hindi) में थे और उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन बहुत कम इनके ब्रेकअप (Shilpa and Akshay BreakUp Reason) की असली वजह जानते हैं.

2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद इसलिए हुआ था अक्षय और शिल्‍पा शेट्टी का ब्रेकअप, कोई नहीं बताएगा ये बात
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार की लास्‍ट फिल्‍म 'धड़कन' थी, जो सन 2000 में रिलीज हुई थी।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : June 8, 2021 5:58 PM IST

बॉलीवुड की कई जोड़‍ियां ऐसी हैं जिन्‍होंने शादी तो नहीं की लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां जरूर बटोरी हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो कई सालों से आज तक फिल्‍मी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्‍हीं में से एक है एक्‍टर अक्षय कुमार और शिल्‍पा शेट्टी का रिलेशनशिप (Shilpa Shetty and Akshya Kumar Relationship in hindi) आज भले ही शिल्‍पा शेट्टी और अक्षय कुमार अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं, दोनों ही एक्‍टर के 2-2 बच्‍चे हैं और दोनों ने ही अपने टैलेंट के दम पर खूब नेम-फेम और पैसा कमाया है। लेकिन एक वक्‍त ऐसा भी था जब ये दोनों दो जिस्‍म और एक जान हुआ करते थे। फिल्‍म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के सेट से शुरू हुआ दोनों का रिलेशनशिप करीब-करीब 2 साल तक चला था। मीडिया में तो यहां तक कहा जाता है कि दोनों इस हद तक प्‍यार में थे कि इन्‍होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी और शादी करने वाले थे। लेकिन फिर अचानक से दोनों से ब्रेकअप हो गया और ब्रेकअप ऐसा हुआ कि शिल्‍पा ने अक्षय के साथ फिर से काम न करने की कसम खा ली। दोनों की लास्‍ट फिल्‍म 'धड़कन' थी, जो सन 2000 में रिलीज हुई थी। हालांकि आज जब ये दो एक्‍टर किसी मंच पर साथ दिखते हैं तो एक दूसरे से बातचीत और हॉय-हैलो करते हैं। लेकिन जब दोनों शादी करने वाले थे तो अचानक से ब्रेकअप कैसे हो गया? आइए जानते हैं शिल्‍पा और अक्षय के ब्रेकअप का कारण (Shilpa Shetty and Akshya Kumar Breakup Reason) और साथ ही ये भी जानेंगे कि एक लड़की किन इशारों से समझ सकती है कि उसका ब्‍वॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है।

क्‍यों हुआ था शिल्‍पा शेट्टी और अक्षय कुमार का ब्रेकअप (Shilpa Shetty and Akshay Kumar BreakUp Reason)

एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी ने साल 2000 में खुद अक्षय कुमार के साथ हुए अपने ब्रेकअप का कारण बताया था। उन्‍होंने कहा कि अक्षय उनके साथ उनकी बेस्‍ट फ्रेंड ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे जो उनके ब्रेकअप का कारण बना। शिल्‍पा ने अपने इंटरव्‍यू में कहा 'मुझे ऐसा कभी नहीं लगता था कि अक्षय मेरे साथ ऐसा करेंगे और मैं इसके लिए ट्विंकल को कभी ब्‍लेम नहीं करूंगी। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, जब मेरा ब्‍वॉयफ्रेंड ही मेरे लिए लॉयल नहीं है तो इस स्थिति में अगर मैं किसी लड़की को ब्‍लेम करूंगी तो कोई फायदा नहीं है।' शिल्‍पा ने यहां तक कहा था कि अक्षय कुमार ने उनका इस्‍तेमाल किया था और जब जरूरत पूरी हो गई तो उन्‍हें धो दे दिया। ऐसा कहा जाता है कि शिल्‍पा से पहले अक्षय कुमार एक्‍ट्रेस रवीना टंडन और रेखा के साथ रिलेशन में थे। बता दें कि आज अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी ट्विंकल खन्ना (Akshay Kumar and Twinkle Khanna) के साथ और शिल्‍पा शेट्टी अपने बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Shilpa Shetty and Raj Kundra) हंसी खुशी शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं।

Also Read

More News

इन इशारों से समझें आपका ब्‍वॉयफ्रेंड दे रहा है धोखा (Signs Which Shows Your Partner Is Cheating With You)

  • अगर आपको ऐसा महसूस हो कि आपका ब्‍वॉयफ्रेंड लगातार झूठ बोल रहा है या सारी बातें शेयर नहीं कर रहा है तो ये एक इशारा हो सकता है। ऐसी स्थिति में सबसे पहले ये पता करें कि वो किसी बात पर झूठ बोल रहे हैं और बातों को किस तरह से घुमा फिराकर बता रहे हैं। ये इशारा कराता है कि आपको धोखेबाज ब्‍वॉयफ्रेंड या तो आपसे दूर होना चाहता है या किसी मतलब से आपके साथ है।
  • जब आप अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को अपने घर, करियर, फ्यूचर प्‍लॉन या अपनी फिलिंग्‍स के बारे में बता रहे हैं तो वो इंटरेस्‍ट लेने के बजाय उस टॉपिक को बार बार दबाकर इधर उधर की चीजों के बारे में बात कर रहा है तो समझ जाएं कि वो आपके साथ सीरिसय नहीं है और आपसे किसी तरह पीछा छुड़ाना चाहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • वैसे तो हर इंसान का पर्सन स्‍पेस होता है लेकिन रिलेशनशिप में होने के नाते आप कभी-कभी अपने ब्‍वॉयफ्रेंड का फोन चेक कर सकती हैं, ये देखने के लिए कि उन्‍हें कोई परेशानी तो नहीं है। अगर वो आपको अपना फोन न दें, या यूं कहें कि थोड़ी देर में देता हूं या फिर फोन छिपाकर उसमें कुछ एड/डिलीट कर दे तो इसका मतलब है कि वो आपसे कुछ छिपा रहे हैं और आपको धोखा दे रहा है।