एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया ने कहा, परस्पर सम्मान सफल शादी का मूलमंत्र, दबाव में ना करें शादी

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, लोंगोरिया ने पहले अभिनेता टायलर क्रिस्टोफर से 2002 में शादी की थी, जो 2004 तक चली। फिर इसके बाद 2007 में उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ी टोनी पार्कर से शादी की थी, जो साल 2011 तक चली।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 2, 2019 9:23 AM IST

अमेरिकन एक्ट्रेस ईवा लोंगोरिया का कहना है कि एक शादीशुदा जोड़े के रूप में एक-दूसरे के समर्थक होने के साथ ही एक-दूसरे के प्रति सम्मान और एक साथ 'बड़े सपने' देखना ही शादी को सफल बनाता है। लोंगोरिया, जिन्होंने दो बार तलाक के बाद जोश पेपे से मई 2016 में शादी की, उन्होंने स्टेलर मैगजीन से कहा, "यह सम्मान ही है। जब मैं युवा थी तो बस इतना सोचती थी कि मुझे अभी क्या हासिल करना है और मैंने पहले ही इतना कुछ हासिल कर लिया है कि मैं आराम से बैठ कर सफलता का आनंद ले सकती हूं और अपने साथी के साथ एक बड़ा सपना देख सकती हूं।"

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, लोंगोरिया ने पहले अभिनेता टायलर क्रिस्टोफर से 2002 में शादी की थी, जो 2004 तक चली। फिर इसके बाद 2007 में उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ी टोनी पार्कर से शादी की थी, जो साल 2011 तक चली।

क्या बढ़ रहा है तलाक का चलन

ईवा लोंगोरिया की पहली दो शादी किन कारणों से टूटी, इसके बारे में तो वही बेहतर बता सकती हैं। क्या उन्होंने दबाव में शादी की, जल्दबाजी में बिना सोच-समझे शादी की जिसके कारण उनकी दो शादियां चली नहीं, सच्चाई सिर्फ ईवा ही जानती हैं। कई बार दबाव में आकर शादी करने का फैसला भी सही और सफल नहीं होता है। अक्सर ऐसा होता है कि घर वालों की दबाव में आकर बहुत कम उम्र में ही शादी करनी पड़ती है। खासकर, महिलाओं को, ऐसे में उनका सारा सपना अधूरा सा रह जाता है। वह जो जीवन में बनना चाहती हैं, हासिल करना चाहती हैं, वैसे हो नहीं पाता है। कई बार इसी तनाव, उदासी और खुद की इच्छानुसार शादी ना होने के कारण कई शादियां कम ही दिनों में टूटने की कगार पर आ जाती हैं। एक शादी टूटती है, तो दूसरी शादी करने का दबाव फिर चारों तरफ से घेर लेता है।

दबाव के कारण की जाने वाली शादी या जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे की जाने वाली शादी भी कई बार टिकती नहीं है। फिर चाहे, वह आपकी खुद की पसंद से क्यों न की गई शादी हो। इससे भी तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि दबाव में आकर किसी भी काम को करने से उसमें सफलता नहीं बल्कि निराशा ही हाथ लगती है। शादी में एक-दूसरे के समर्थक होना, एक-दूसरे के प्रति सम्मान बेहद जरूरी है। तबाव, तनाव में आकर रिश्तों को ना तो स्वीकार करना चाहिए और ना ही उसमें बंधने के लिए तैयार होना चाहिए।

दबाव में ना करें शादी

जैसे ही आप जॉब में लग जाते हैं या आपका करियर सेट हो जाता है, फिर आपकी उम्र 26-27 वर्ष ही क्यों ना हो, परिवार वाले शादी करने के लिए दबाव बनाने लगते हैं। शादी तभी करनी चाहिए, जब आप खुद मानसिक तौर पर तैयार हों। नई-नई नौकरी में वर्कलोड, वर्क प्रेशर टेंशन और स्ट्रेस को तो बढ़ाता ही, ऊपर से शादी के दबाव को झेलना मुश्किल हो जाता है। आप कुछ टिप्स अपनाकर अपने दबाव को कम कर सकते हैं।

1.अपने परिवार वालों से बात करें। शादी तो कभी ना कभी करनी ही है, तो इससे भागें मत। उनकी बातों को अनसुना करने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने पेरेंट्स से बात करके उन्हें समझाने की कोशिश करें कि आप अभी शादी के लिए तैयार नहीं है।

2.अगर आपको पहले अपने भविष्य के लिए कोई योजनाएं बनानी हैं, तो उन्हें बताएं कि एक-दो साल वो शादी का दबाव ना डालें। अपने जॉब, करियर और लव लाइफ को प्राथमिकता दें। भविष्य की योजनाएं परिजनों से साझा करें। वो जरूर आपकी बातों को समझेंगे।

3. काम में खुद को व्यस्त रखें। इससे आप घर की बातों को बार-बार सोचने से बच जाएंगे। वर्कप्लेस पर अच्छा प्रर्दशन कर पाएंगे। ऐसा करेंगे, तो आपको व्यर्थ का दबाव महसूस नहीं होगा।

4 हार ना मानें, खुद पर भरोसा करें। शादी के दबाव के चलते कोई भी फैसला ना लें। अपने मन की सुनें। परिवार वालों से साफ शब्दों में कहीं कि दबाव के कारण शादी कर ली, तो टेंशन, खीज, गुस्से के कारण इस रिश्ते में मिठास की जगह कड़वाहट घुल सकती है। कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे के साथ जबरदस्ती नहीं करते, जब तक कि उनका बच्चा गलता ना हो।

5.अपने बातों को परिवार के बीच रखने के बाद आप सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दें। काम ही आपकी पहचान है। काम पर फोकस करें। सफलता हासिल करने की कोशिश करें। इससे शादी का तनाव खुद ही कम हो जाएगा। जब आपका करियर ऊंचाइयों को छुएगा तो आपका मन खुद ही शादी करने के लिए भी तैयार हो जाएगा।

अनुपम खेर ने शादी की सालगिरह पर किरण के लिए लिखा लव नोट, आप भी यूं बनाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय

इनपुट : (आईएएनएस हिंदी)