Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sushmita Sen On Break up: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और उनके बॉयफ्रेंड रोमान शॉल (Rohman Shawl) का ब्रेकअप हो गया है। खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बारे में लिखा। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने ऐसा लिखा जो दूसरे कपल्स के लिए भी एक बड़ा उदाहरण साबित हो सकता है। सुष्मिता ने लिखा कि भले ही उनका रिश्ता अब टूट गया है लेकिन, उनमें दोस्ती अब भी बरकरार है। बता दें कि काफी समय से यह चर्चा थी कि दोनों की रिलेशनशिप अब खत्म हो गयी है। लेकिन, बार सुष्मिता की तरफ से इस रिश्ते के बने रहने के सबूत भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते थे जहां, किसी तस्वीर या मैसेज के ज़रिए अभिनेत्री ने हमेशा लिखा कि उनका रिश्ता बहुत मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।
दरअसल, इन दोनों के बीच हमेशा एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग दिखी जिसके चलते लोगों में इनके रिश्ते को लेकर आकर्षण भी हमेशा बना रहा। सुष्मिता और रोमान के ब्रेकअप के बाद लोग शॉक्ड हैं। (Sushmita Sen Rohman Shawl Break up In Hindi.)
View this post on Instagram
बहुत से लोगों के लिए ब्रेकअप करने के बादभी अपने पार्टनर को भुला नहीं पाते। ऐसे लोग बार-बार मैसेज या कॉल कर अपने पार्टनर को हैरान करते रहते हैं। ऐसा करने से बचें, खासतौर पर किसी तरह का नशा करने के बाद अपने एक्स को फोन ना करें। क्योंकि हो सकता है कि इससे बात और बिगड़ जाए।
ब्रेकअप के बाद कुछ लोग जल्दी मूवऑन कर लेते हैं तो कुछ को ज़्यादा समय लग सकता है। लेकिन, कुछ लोग खुद तो दुखी रहते ही हैं साथ ही अपने एक्स की खुशी भी उन्हें रास नहीं आती। ऐसे लोग जब अपने पार्टनर को खुश या किसी और को डेट करते देखते हैं तो जलन और गुस्सा महसूस करते हैं। लेकिन, ऐसा करने के बाद आप दोनों के बीच दोस्ती की भी गुंजाइश खत्म हो सकती है।
यह स्थिति लिव-इन-पार्टनर्स के बीच अक्सर आती है। रिलेशनशिप में रहते हुए लोग कई बार किराये पर मकान लेकर या कोई बिजनेस साथ में स्टार्ट करते हैं। लेकिन, ब्रेकअप के बाद अक्सर पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़े शुरू हो जाते हैं। इसीलिए, ब्रेकअप से पहले पैसों से जुड़ी बातों पर भी चर्चा ज़रूर कर लें ताकि अलग होने के बाद आप दोनों के बीच झगड़ा ना हो और सम्मानजनक जान-पहचान बनी रहे।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयी डेटिंग और रिलेशनशिप से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया अच्छी तरह विचार करें।)