Toxic Relationship: इन 6 संकेतों से जानिए आपके रिश्ते में 'प्यार' बचा है या नहीं

अगर आपको भी पता लगाना है कि आपका रिश्ता टॉक्सिक है या फिर नहीं तो इसके रेड फ्लैग्स को नोटिस करना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं टॉक्सिक रिश्ते के लक्षणों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 27, 2023 5:13 PM IST

Toxic Relationship: अगर आपका रिश्ता टॉक्सिक है या रिश्तों में प्रेम, विश्वास और सम्मान की कमी है तो आपकी हर समय लड़ाइयां होती रहेंगी और आपके बीच सुलह होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपको लगेगा कि क्या मैं पूरा प्रयास कर रहा हूं या फिर नहीं। ऐसे रिश्ते में चाहे आप कितना भी प्रयास क्यों ना कर लें लेकिन सामने वाला किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई कर ही देता है। इसलिए टॉक्सिक रिश्ते को पहचानने के लिए आपको कुछ संकेतों को ध्यान में रखना चाहिए और उन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर यह लक्षण आपके रिश्ते में भी दिखने लगें तो आपको अपनी तरफ से प्रयास करना बंद कर देना चाहिए और यह समझ जाना चाहिए कि इस सब में आपकी कोई गलती नहीं है। आइए जानते हैं टॉक्सिक रिश्तों के कुछ संकेतों के बारे में...

टॉक्सिक रिश्तों के संकेत - Toxic Relationship Signs In Hindi

1- ईर्ष्या या जलन होना

हर रिश्ते में थोड़ी बहुत जलन होना तो आम होता है और यह पाटनर का एक दूसरे पर हक भी होता है। लेकिन हर बात में जलन करना और सामने वाले को किसी से बात ही नहीं करने देना एक टॉक्सिक रिश्ते का लक्षण होता है।

2- ईमानदार न होना

अगर आप या फिर आपके पार्टनर हर बात पर एक दूसरे से झूठ बोलते हैं और एक दूसरे से बातें छिपाते हैं या फिर धोखा देते हैं तो समझ जाइए यह रिश्ता पूरी तरह से टॉक्सिक हो चुका है।

3- सपोर्ट न मिलना

एक रिश्ते में पार्टनर को हमेशा दूसरे पार्टनर को सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करनी चाहिए। लेकिन टॉक्सिक रिश्ते में ऐसा नहीं होता है और उसमें पार्टनर को लेकर काफी नेगेटिव भावनाएं आती हैं।

4- एक दूसरे को कंट्रोल करना

अगर आपका पाटनर आपको हर चीज में कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है और आप पर पाबंदी अभी लगा रहा है तो यह भी टॉक्सिक होने का लक्षण है।

5- टॉक्सिक बातें होना

अगर आपके पार्टनर से बातें करना या फिर किसी टॉपिक पर डिस्कस करना आपको काफी ज्यादा स्ट्रेसफुल लगता है तो यह रिश्ता टॉक्सिक बन चुका है।

6- लगातार स्ट्रेस में रहना

अगर आपको अपने पार्टनर की बातों से या फिर उनकी हरकतों से लगातार स्ट्रेस की भावना महसूस होती है तो समझ जाएगी आपका रिश्ता बहुत ही टॉक्सिक है।