Alia Bhatt Relationship Tips: बॉलीवुड की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी के बाद अब अपने बच्चे की वजह से खबरों में हैं। साल 2017 में इन दोनों की मुलाकात उनकी आनेवाली फिल्म ब्रम्हास्त्र के सेट पर हुई थी और उसके कुछ समय बाद से ही यह स्टार कपल अपनी रिलेशनशिप को लेकर खबरों में रहा। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया को जहां एक कपल के तौर पर उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं, आलिया भी खुद को अच्छी गर्लफ्रेंड साबित करने के पूरे प्रयास करती हैं। पिछले साल आलिया ने इस बार अपने जन्मदिन पर पार्टी ना देने का फैसला किया है जिसकी वजह थे उनके को-स्टार और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर। दरअसल, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Corona Positive) को उस दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद वे क्वारंटाइन में थो। इसीलिए, आलिया भट्ट ने तय कि है कि वे अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी नहीं देगीं। आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा भी कि वो रणबीर को कितना याद कर रही हैं। (Alia Bhatt Relationship Goals)
View this post on Instagram
क्यों है आलिया बेस्ट गर्लफ्रेंड?
जैसा कि बॉलीवुड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रिलेशनशिप (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Relationship) को लेकर अक्सर चर्चे होते रहते हैं। इन दोनों लव बर्ड्स को एक-दूसरे के साथ देखना लोग पसंद भी करते हैं। इस जोड़ी को बी-टाउन का ‘क्यूट कपल’ का कहा जाता है। रणबीर और आलिया अक्सर एकसाथ नज़र आते हैं और आलिया भट्ट इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि वे रणबीर का खास ख्याल रखें, उन्हें सपोर्ट दें और उन्हें स्पेशल फील कराएं। आलिया भट्टकी यही खूबियां उन्हें एक अच्छी गर्लफ्रेंड होने का टाइटल दिलाते हैं।( Alia Bhatt Qualities)
View this post on Instagram
शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor) की फिल्मों में आपने भी बचपन के प्यार वाली कहानियां देखी ही होगीं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि राज कपूर के पोते रणबीर कपूर पर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की लाड़ली आलिया (Alia)a बचपन से ही फिदा हैं। आलिया ने कॉफी विद करन शो (Coffee With Karan) में यह एडमिट भी किया था कि उन्हें रणबीर कपूर पर बचपन से ही क्रश (Crush) है। वह हमेशा चाहती थीं कि वह बड़ी होकर रणबीर से शादी करेंगी। अब बताइए भला ऐसी लड़की क्यों ना रखेगी अपने बॉयफ्रेंड का खास ख्याल। (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Marriage)
View this post on Instagram
रणबीर कपूर और उनके परिवार के लिए बीता एक साल बहुत मुश्किलों भरा रहा है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर का अप्रैल 2020 में निधन (Rishi Kapoor Death) हो गया। इसके अलावा रणबीर की बुआ रितू नंदा (Ritu Nanda) और चाचा राजीव कपूर (Rajiv Kapoor Death) का भी हाल ही में देहांत हुआ है। दुख की इस घड़ी में आलिया भट्ट कपूर परिवार के साथ थीं। यही नहीं रणबीर कपूर की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) उस वक़्त दिल्ली में थी। वह अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पायीं। ऐसे में आलिया भट्ट ने वीडियो कॉलिंग के ज़रिए लगातार रिद्धिमा को मुंबई में हो रहे ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की गतिविधियों से जोड़े रखा। इस तरह दुख की घड़ी में आलिया ने रणबीर के परिवार का ख्याल रखा।
View this post on Instagram
इन दिनों रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को प्रमोट भी कर रहे हैं। सेट पर मस्ती करते हुए रणबीर और आलिया की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। ये दोनों ना केवल एक-दूसरे को प्रोफेशनल माहौल में स्वीकार करते हैं। बल्कि, साथ ही एक-दूसरे के साथ पर्सनल इक्वेशन्स को भी बेहतर रखते हुए बेहतरीन समय साथ बिताते हैं।
View this post on Instagram
कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान वे ज़्यादा कुछ नहीं करते थे। लेकिन, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट उन्हें लगातार प्रोत्साहित करती थीं कि वे कुछ ऐसी चीज़ें सीखें जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ में काम आएंगी। यही नहीं आलिया खुद वीडियो कॉल्स करके रणबीर कपूर को काफी कुछ सिखाती थीं। रणबीर ने अपने इस इंटरव्यू में आलिया के इस कमिटमेंट और डेडिकेशन के लिए उनकी तारीफ भी की।
View this post on Instagram
(Images- Instagram/Alia Bhatt, Filmy_Chutzpuh)
Follow us on