... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 26, 2021 4:34 PM IST
फ्रेंड या गर्लफ्रेंड से मिलें ये 5 संकेत तो समझ लीजिए आप हैं बहुत ज्यादा Attractive, क्या आपके साथ भी ऐसा करती हैं लड़कियां
हम सभी जानते हैं कि सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी लड़कों के प्रति आकर्षित होती हैं। लड़कों के मामले में तो ऐसे बहुत से संकेत होते हैं, जो दिखाई देते हैं लेकिन लड़कियों के मामले में आपको चीजों को समझना बहुत ही जरूरी होता है। जी हां, लड़कियां जब किसी लड़के की ओर आकर्षिक होती हैं तो वह कुछ प्रकार के संकेत देती हैं, जिन्हें समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि लड़कियां किस प्रकार के संकेत देती हैं जब वह किसी लड़के के प्रति आकर्षित होती हैं?
इस बात को शुरुआत में ही समझ लीजिए कि ऐसा नहीं होता कि अगर लड़कियां किसी लड़के के प्रति आकर्षित हैं तो वो किसी प्रकार का कोई संकेत देती हैं। लड़कियां खुद कभी जाहिर नहीं करती हैं कि वह आपकी ओर आकर्षित हो रही हैं, हां वो संकेत आपको नजर आते हैं, ऐसा आप कह सकते हैं।
अगर कोई लड़की, किसी लड़के के प्रति आकर्षित है तो, वो उनसे आंखें मिलाकर बात नहीं कर पाएगी, वो बात करते करते आंखों को झुका भी सकती है और इधर उधर देखने भी लग सकती है। यह सब से बड़ा संकेत होता है, आकर्षित होने का।
वो लड़की, जो आपकी ओर आकर्षित होती है, आप को चोरी चोरी देखने की कोशिश करेगी। जब आप किसी और से बात कर रहे होंगे यां आपका ध्यान कहीं और होगा।
वो आप से आंखें मिलाते समय हल्की मुस्कान के साथ थोड़ा शर्मायेगी भी।
आप कहीं किसी और से भी बात कर रहे तो भी वो आपकी बातों को ध्यान से सुनेगी।
आपके सामने आते ही अपने बालों को संवारने की कोशिश करेगी। आपसे बार बार बात करने और आपको जानने की कोशिश करेगी।