... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 21, 2021 10:23 PM IST
Image credits by: दोस्ती के बीच में आने लगी ये 5 चीजें तो समझ लें रिश्ते को खत्म करने का आ गया है वक्त, जानें कौन सी बात है सबसे जरूरी
दोस्ती हर किसी के जीवन का एक ऐसा खूबसूरत पल है, जिसे हर कोई ताउम्र कायम रखना चाहता है। कुछ जिग्री दोस्त आपके स्कूल से पूरे जीवनभर साथ रहते हैं तो कुछ दोस्त वक्त आने पर अपना असली रंग दिखाते हैं और साथ छोड़ देते हैं। दोस्ती यारी निभाने की कस्में तो हर शख्स खाता है लेकिन कभी-कभी दोस्ती निभाना एक व्यक्ति के लिए बहुत भारी काम बन जाता है। आमतौर पर ऐसा तब होता है, जब आपका हर दम साथ निभाने वाला दोस्त आपके बजाय दूसरे का साथ पकड़ लेता है और ऐसे में आपके पास उससे कटने का एकमात्र तरीका है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि अब दोस्ती खत्म करने का समय आ गया है।
समय के साथ-साथ जब आप अपने दोस्त के करीब जाने के बजाए उसके परिवार के करीब बढ़ जाते हैं तो वक्त आ गया है कि आप अपना रास्ता अलग कर लें। अब आप ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहते जहां दोस्ती पूरी तरह से नहीं निभ सकती है। इसके बजाय आप अपनी एनर्जी को उस तरफ चैनलाइज करें, जहां आपको फ्रेशनेस फील हो।
आपको कभी भी अपने दोस्त का घटिया व्यवहार इसलिए बर्दाश्त नहीं करना चाहिए क्योंकि आप बरसों से उसके साथ रहे हैं। एक-दूसरे से परिचित होने से सुकून मिलता है लेकिन आराम का यह झूठा एहसास आपकी दोस्ती के टिके रहने लायक नहीं है। इसलिए किसी भी तरह का घटिया व्यवहार बर्दाश्त न करें।
अगर आपका दोस्त आपके साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहा है तो वक्त आ गया है कि आप अपना रास्ता अलग कर लें। एक-दूसरे को परिवार बुलाने का मतलब यह नहीं है कि आपको एक-दूसरे के मतलबी और अपमानजनक व्यवहार के साथ बने रहें। अगर आपके दोस्ती में दरार ज्यादा आ गई है तो आपको अपने रास्ते अलग कर ही लेने चाहिए।
जब आपको उसकी आवश्यकता होती है और वे आपके काम न आए तो समझ लीजिए आपके लिए रास्ता बदलने का वक्त आ गया है। जैसे ही उनके बारे में बातचीत खत्म हो जाती है, वे जवाब देना और आपकी बात सुनना बंद कर देते हैं। अगर आप भी ऐसे ही किसी रिश्ते में हैं तो दोस्ती को खत्म कर देना ही बुद्धिमानी है।
अगर आपकी दोस्ती में वह चीज नहीं है, जिसकी आप उम्मीद कर रहे हैं तो आप खुद को दोषी मानते हैं इसलिए यह समय है कि आपके दोस्ती को खत्म करने का। इसलिए जब आपको लगे कि आप दोस्ती में अकेले हैं तो तुरंत अपने रास्ते अलग हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.