• हिंदी

बेस्ट फ्रेंड के साथ झगड़ा कहीं बिगाड़ न दें रिश्ता! रिश्ते को सुलझाने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स

बेस्ट फ्रेंड के साथ झगड़ा कहीं बिगाड़ न दें रिश्ता! रिश्ते को सुलझाने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स
बेस्ट फ्रेंड के साथ झगड़ा कहीं बिगाड़ न दें रिश्ता! रिश्ते को सुलझाने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स

रिश्ता कैसा भी हो झगड़ा होना स्वभाविक है लेकिन जरूरी है चीजों को संभालना। जानिए ऐसे 4 टिप्स, जो किसी भी रिश्ते की खटास को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

Written by Jitendra Gupta |Published : December 3, 2021 11:25 PM IST

अगर आपका कोई बेस्ट फ्रेंड है तो ये बात तो तय है कि आप दोनों में झगड़े बहुत ही होते होंगे। अगर ऐसा है तो आप और आपका बेस्ट फ्रेंड बहुत ही लकी है क्योंकि ऐसा होना बहुत ही किस्मत की बात है। अगर किसी रिश्ते में प्यार है तो झगड़े होने स्वभाविक है और बेस्ट फ्रेंड के बीच तो ये सब चलता रहता है। एक-दूसरे के प्रति पोजेसिव हो जाना भी एक प्रकार का दोस्ताना ही है, जो किसी रिश्ते को और ज्यादा खूबसूरत बना देता है और आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। हर किसी रिश्ते में ज्यादातर लड़ाइयां खुद ब खुद सुलट जाती हैं लेकिन कभी-कभार चीजें बहुत ज्यादा बदतर हो जाती हैं, इसलिए समय रहते चीजों को ठीक करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे आप चीजों को बेहतर बना सकते हैंः

4 चीजें, जो आपके बीच लड़ाई को समाप्त करने का काम करेंगी

माफी सबसे जरूरी

इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपके बीच लड़ाई कितनी ही तगड़ी क्यों न हुई हो और अगर आप पहले माफी मांग लेंगे तो आपका कुछ घिसेगा नहीं। बिना किसी हिचकिचाहट के माफी मांग लीजिए फिर चाहे गलती किसी की भी हो। इससे चीजों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एक आम सी माफी दिलों को पिघला सकती है और आपके रिश्ते को मजबूत बना सकती है।

बात शुरू कीजिए

लड़ाई चाहे किसी भी बात को लेकर हुई और सॉरी बोलने से काम न बन रहा हो तो बात करना का प्रयास करें। इससे आपको ये फायदा होगा कि अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपको मिस कर रहा होगा या बात करना चाहता होगा तो चीजें पहले से बेहतर हो जाएंगी। आप चाहें कोई भी बात करें, जो उसे पसंद हो इससे आपका काम बन सकता है। आप ऐसा दिखाइए जैसे कि आप उसकी केयर करते हों और पहला कदम आप उठाना चाह रहे हों।

Also Read

More News

सब्र के साथ चीजें संभालें

अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपसे गुस्सा हो गया है तो थोड़ा धैर्य रखें। समझने की कोशिश कीजिए कि क्या गलत हुआ है और उसे किस बात पर गुस्सा आया है। उससे पूछिए कि आप क्या कर सते हैं और चीजों को कैसे बेहतर बना सकते हैं। ऐसा करने से उनके मन में जो भी है वो आपसे शेयर करेंगे और जल्द ही आपका झगड़ा खत्म होगा। इसके अलावा कभी भी एक-दूसरे पर छीटाकंशी न करें।

उन्हें सरप्राइज करें

कोई भी व्यक्ति सरप्राइज को न नहीं कहता है। लेकिन आपका बेस्ट फ्रेंड क्या पसंद करता है ये आपको तय करना है कि उसे क्या सरप्राइज देना है। ये एक ऐसी चीज है, जो आपके बेस्ट फ्रेंड को खुशरख सकता है। ये भावना आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करती है। ये तरीका आपको बताता है कि झगड़ा कैसा भी हो आपको अलग नहीं कर सकता है।