Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हम सभी जानते हैं कि मौजूदा वक्त में आपके कम्युनिकेशन स्किल अच्छे होना कितना जरूरी है। अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स में आपके द्वारा की जाने वाली बात और हाव-भाव दोनों को ही गौर किया जाता है। कम्युनिकेशन स्किल का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आपको सिर्फ और सिर्फ लड़कों से ही अच्छे से बात करनी है। आपको लड़कियों से भी फ्रेंकली और फ्रेंडली होकर बात करनी आनी चाहिए लेकिन कुछ लड़के ऐसा कर पाने में नाकाम साबित होती। ये फिर उनमें आत्मविश्वास की कमी और शर्मीलेपन के कारण होता है, जो हमेशा उनके आड़े आता है। अगर आप भी ऐसे ही लड़कों की गिनती में आते हैं, जो लड़कियों से सीधे बात नहीं कर सकते हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसे 4 तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस मुश्किल काम को आसान बनाने में मदद करेंगे।
जी हां, पब्लिक स्पीकिंग। लोगों के सामने बोलने के लिए आत्मविश्वास चाहिए होता है, जिसे अंग्रेजी भाषा में कॉन्फिडेंस कहते हैं। कॉन्फिडेंस कम होने के पीछे का कारण है डर। बहुत से युवा डर के कारण ही लड़कियों से बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर आप इस डर पर काबू पा लेते हैं तो आपका आत्मविश्वास प्रबल हो जाता है। इसलिए आप जितना लोगों के बीच रहकर बोलेंगे उतना आपका डर निकलता जाएगा। आप इस बात को अपने दिमाग से निकाल दीजिए कि लोग आपके बारे में क्या सोचते है, दूसरो की बातें या विचारे से आपको कुछ फर्क नही पड़ना चाहिए।
लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते, जो मुंहफट होते हैं या फिर बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं। इसलिए इस परिस्थिति में आपको खुद को थोड़ा सुधारने की जरूरत है। आप अपनी पर्सनैलिटी को सुधारने के लिए वर्कआउट कर सकते हैं ,गाना सीख सकते हैं, आर्टिस्ट बन सकते हैं ,ऐसा कुछ सीखें जिसमें आपकी स्किल डेवेलोप हो ताकि आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़े। ऐसा करने से आप अंदरूनी तौर पर विकसित होने के साथ-साथ आत्मविश्वास से भर जाते हैं।
आपको अपना ऐटीट्यूड या फिर यूं कहें कि व्यवहार सही दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत है। अपने आप में घमंड, जलन , बुराई, ईगो, इंसान को सिर्फ और सिर्फ कमजोर बनाता है, इससे न तो आज तक किसी को कुछ हासिल हुआ है और न ही होने वाला है। आप सबसे प्यार से बात करें, आपको सभी को अच्छी सलाह देनी चाहिए। ऐसा करने से आप देखेंगे की आपका कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ता है।
जब भी लड़कियों से बात करें तो उन्हें बिल्कुल भी अनकंफर्टेबल महसूस न कराएं। आप जब ऊपर के तीन प्वाइंट्स को फॉलो करेंगे तो आपमें खुद ब खुद कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा। इसके अलावा लड़कियों से खुल कर बात करें, जितना हो सके आप उनसे अपनी बातें शेयर करें। ऐसा करने से आपका मन खुल जाएगा बशर्ते आपको सम्मान करना आना चाहिए।