... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : December 16, 2021 1:55 PM IST
पार्टनर के अवैध संबंध का चढ़ा वहम? इन 4 टिप्स से दूर करें मन में छिपी ये बीमारी
अगर रोज रात को आपके दिमाग में ऐसा ख्याल आता है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है और आप हर रात यूं ही रोते हुए सोकर गुजारते हैं तो संभव है कि आप जल्द ही बीमार पड़ने वाले हैं। हां, कुछ स्थितियों में ये सत्य साबित हो सकता है लेकिन कुछ स्थितियों में आप बिना किसी कारण भी अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं, जो आपके रिश्ते को बिगाड़ने का काम करता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी असमंजस की स्थिति में पड़े हुए हैं तो आप इन टिप्स की मदद से खुद को शांत रख सकते हैं और अपनी इस दुविधा को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप इस नेगिटिविटी को दूर कर सकते हैं।
इस स्थिति में अपने आप पर और अपने प्यार पर भरोसा रखें। कभी भी नेगेटिव चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसके अलावा बेवजह शक करना भी रिश्ते के लिए हानिकारक हो सकता है। पार्टनर पर भरोसा रखें। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपका रिश्ता होना ही है, तो ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जो आपके रिश्ते को तोड़ सकती है। लेकिन अगर आप अपने साथी की वफादारी पर संदेह करते हैं तो संभावना है कि इससे वह निराश महसूस कर सकते हैं और आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है।
आपको अपने मन में उठ रहे हजारों सवालों के जवाब के लिए अपने साथी से बात करनी होगी, जिससे आपको मदद मिलेगी। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और आप रिश्ते को लेकर बेहतर महसूस करेंगे। अपने सभी संदेह को दूर करने और रिश्ते को मजबूत लाने के लिए मन की बात जरूर करें। बात करने में शर्म महसूस न करें क्योंकि मन में संदेह लेकर घुटते रहने से अच्छा है कि बातों पर से पर्दा उठाया जाए।
अपने मन में चल रही बातों को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका है एक साथ समय बिताना। ऐसा करने के लिए आप डेट पर जा सकते हैं या फिर छुट्टी लेकर घूमने जा सकते हैं। इस समय का उपयोग करने के लिए आपस में बात करें। ज्यादा से ज्यादा समय साथ में बिताएं। अपने मोबाइल फोन और चिंताओं को पीछे छोड़ दें और एक-दूसरे के साथ सहज रहें।
चीजों पर सवाल उठाना हमेशा मानने से बेहतर होता है। अगर आपको लगता है कि कुछ गलत हो रहा है तो इसके बारे में पूछें। बिल्कुल भी इगो बीच में न लाएं। साधारण सा प्रश्न करें पूछताछ में न लगें। अपने पार्टनर को हर बात के लिए स्पेस दें। कभी भी छोटी-छोटी वजहों से लड़ाई-झगड़ा न करें, नहीं तो आपका पार्टनर पूरी सच्चाई बताने में झिझक सकता है। अपने साथी के साथ सहज बातचीत करना जरूरी है और उन चीजों की कल्पना करने में खुद को थकाएं नहीं जो सच्चाई से कोसों दूर हैं।