... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 13, 2021 5:33 PM IST
शादी न बने बोझ इसलिए पहले ही कर लें ये 4 काम, दूसरा काम हर मर्द के लिए जरूरी
शादी एक ऐसा रिश्ता है, जिसको निभाने के लिए गहन इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। शादी को लेकर कोई भी व्यक्ति अपने सपने को संजोता है लेकिन शादी यूं ही नहीं हो जाती। इसको लेकर दिमाग में तरह-तरह के ख्याल आते हैं लेकिन शादी में पैसों की खर्चे को लेकर टेंशन होना आम बात है। लेकिन सिर्फ पैसों की ही नहीं बल्कि शादी को लेकर बहुत सी चिंताएं होती हैं, जिसमें से हम आपको ऐसी 4 चिंताओं के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में अगर आप पहले सोच लेंगे तो चिंता खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगी। आइए जानते हैं शादी से पहले ऐसा क्या करें, जिनसे आपकी चिंता खत्म हो जाएंगी।
पैसे बचाना बहुत ही जरूरी है, ये बात हम सभी जानते हैं। इसलिए अगर आप नौकरीपेशा हैं तो भविष्य के लिए अपनी सैलरी में से कुछ धनराशि हमेशा बचाना सीखिए ताकि जरूरत के वक्त उसका इस्तेमाल किया जा सके। शादी होने के दौरान बहुत से लोग पैसा उधार लेते हैं, जिसके कारण बहुत सी परेशानियां खड़ी हो जाती हैं और शादी के बाद रिश्तों में तकरार बढ़ती है। इसलिए सैलरी कम हो भले ही उसे बचाना सीखें।
कभी भी दबाव में आकर शादी न करें। बहुत से लड़के/लड़कियां दबाव में आकर शादी कर तो लेते हैं लेकिन उनकी माली हालत ठीक नहीं रहती। इसलिए तब तक शादी न करें जब तक आपकी सेविंग्स न हो। शादी के बाद जेब पर भारी असर पड़ता है इसलिए शादी से पहले प्लानिंग जरूर करें।
शादी के लिए बजट बहुत जरूरी होता है लेकिन बहुत से लोग इनपर ध्यान नहीं देते है। शादी को लेकर अक्सर लोगों के दिलों के मन में ढेरी सारी ख्वाहिशें होती हैं लेकिन बजट को ध्यान में रखना जरूरी है। इस सोच से बाहर निकलने की जरूरत है कि समाज क्या कहेगा? समाज में क्या लोग क्या कहेंगे उसकी शादी ऐसे हुई है, उसकी शादी वैसे हुई है, इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।
शादी अरेंज हो या लव जिस व्यक्ति के हो उसके मन को जरूर टटोल लें। दोनों की मर्जी से शादी होना बहुत ही जरूरी इससे आपको प्लानिंग करने में मदद मिलेगी। शादी के बाद आपका रिश्ता अच्छा रहे इसलिए बहुत ही जरूरी है कि पार्टनर की मर्जी जान लें। घरवालों के दबाव में आकर शादी करने से बाद में कपल्स के बीच तनाव दिखना शुरू हो जाता है।