आपका लाइफ पार्टनर आपको तवज्जो देता है या नहीं? इन 4 आदतों से जानिए उसकी सच्चाई

अगर आपका पति या आपकी पत्नी आपको तवज्जो नहीं दे रहा या रही है तौर इस बात से अनजान हैं तो यहां हम आपको उसकी ये सच्चाई बताने का प्रयास कर रहे हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : December 25, 2021 5:57 PM IST

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने पार्टनर की दसियों मिस्ड कॉल्स को देख कर भी अनदेखा कर देते हैं? उनके मैसेज को पढ़कर छोड़ देते हैं और उनसे अनगिनत झूठे वादे करते हैं? अगर आपका जवाब हां है और एक रिलेशनशिप में आप यह सब कर रहे हैं, तो इसकी बहुत अधिक संभावना है कि आप अपने पार्टनर की वैल्यू नहीं कर रहे हैं या उनसे 'फॉर ग्रांटेड' (For Granted) ले रहे हैं। हालांकि आपके लिए इसे जानना या महसूस करना स्पष्ट नहीं हो सकता है, लेकिन यह आपके रिश्ते को इस हद तक गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है कि आपका पार्टनर इस रिलेशनशिप से बाहर निकलने का फैसला तक कर सकता है। अब सवाल यह उठता है कि आप इसका पता कैसे लगा सकते हैं कि आप अपने पार्टनर से फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं? इस लेख में हम आपको यह पता लगाने के लिए 4 तरीके बता रहे हैं कि कहीं आप भी अनजाने में अपने साथी से फॉर ग्रांटेड तो नहीं ले रहे हैं।

1. अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं देते हैं

अक्सर ऐसा होता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपसे थोड़ा समय मांगता है, लेकिन आप उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने साथी फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं। 'फॉर ग्रांटेड' बहुत ही निगेटिव शब्द है। ये शब्द रिश्ते में शामिल होते ही निगेटिविटी लाने लगता है। यह कई कारणों से हो सकता है, या तो आप किसी रिलेशनशिप में रहने को लेकर बहुत व्यस्त हैं या आप सिर्फ उसमें नहीं रहना चाहते हैं। जो भी हो, अगर आप इसे अनजाने में कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप इसे तुरंत महसूस करें और इसका समाधान करें।

2. उनके सभी प्लान कैंसल कर देते हैं

चाहे यह किसी रोमांटिक डिनर डेट के बारे में हो या शॉपिंग के लिए मॉल जाने के बारे में, अगर आप अपने साथी के सभी प्लान रद्द कर देते हैं, तो यह फिर से दर्शाता है कि आप उनसे फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं। अपने साथी के फैसलों का सम्मान करें और उनके साथ बाहर जाएं और उनके साथ में कुछ समय बिताएं, इससे न सिर्फ आपका रिश्ता मजबूत होगा बल्कि इससे आपके पार्टनर को भी प्यार और उनकी वैल्यू का अहसास होगा।

3. उन्हें प्राथमिकता नहीं देते हैं

अगर आपकी प्राथमिकता सूची में आप अपने पार्टनर को शामिल नहीं करते है, तो इसका कारण यह हो सकता है कि आप अपने उसने फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं। अगर वह कभी शिकायत नहीं करता है और आप जिस तरह से व्यवहार करते हैं उससे खुश हैं, तो आपको उन्हें खुश रखने के लिए और अधिक जिम्मेदार महसूस करना चाहिए। याद रखें कि यह प्यार है जो उन्हें अपने साथ रखता है।

4. आप दूसरों को उनसे ज्यादा महत्व देते हैं

अगर आपके पार्टनर की कई मिस्ड कॉलों की तुलना में किसी मित्र का कॉल आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण है, तो संभावना है कि आप उनसे फॉर ग्रांटेड ले रहे होंगे। हालांकि हर बार ऐसा नहीं हो सकता है क्योंकि अन्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे कि एक दोस्त जिसे आपकी मदद की जरूरत है, लेकिन अगर आप ऐसा बार बार कर रहे है तो आपको इसे बदलने की जरूरत है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source