Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Relationship tips for adopted child in hindi: दुनियाभर का कोई भी देश हो लेकिन भावनाएं समान ही रहती हैं और अगर बात किसी दूसरे के बच्चे को अपनाने की हो तो दूसरे बच्चों को अपना खून कह पाना या फिर अपना कह पाना हमेशा से मुश्किल होता है। इस स्थिति में परेशानी दोनों के लिए होती है फिर चाहे वो मां-बाप हों या फिर बच्चा। अगर आप किसी बच्चे को जन्म से ही पालना शुरू करते हैं तो शायद आपका कनेक्शन जुड़ जाए लेकिन एक बड़े बच्चे को अपना मानना और उसके साथ कनेक्शन बैठा पाना हमेशा से मुश्किल होता है। अगर आपने भी किसी बच्चे को अडॉप्ट किया है, जिसकी उम्र ज्यादा है तो आप इन तरीकों से उसके साथ कनेक्शन को स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 3 टिप्स।
अगर आपका सौतेला बच्चा या फिर अडॉप्ट किया हुआ बच्चा स्कूल जाता है तो स्कूल के नई साल की शुरुआत से पहले उसके साथ नए कपड़ों की खरीदारी, पेंसिल बॉक्स या फिर स्ट्रेशनरी के सामान खरीदना जैसे कुछ तरीके हैं, जो आपके कनेक्शन की शुरुआत में मदद करते हैं। इसके अलावा मॉल जाना या फिर कोई फन ट्रिप प्लान करने से भी आप रिश्ते को मधुर बनानेकी शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कहीं जा रहे हैं या फिर आ रहे हैं तो उसकी फेवरेट आइसक्रीम खाना और खिलाना आपके संबंध को मजबूत बना सकता है।
ये आम बात है कि अक्सर जिन बच्चों को अडॉप्ट किया जाता है उन्हें आप पर विश्वास करने में थोड़ा वक्त लगता है लेकिन उस वक्त को कैसे कम किया जाए, ये तरीका आपको ढूंढना होगा। दिन की शुरुआत आपकी कैसी भी हुई हो लेकिन दिन के अंत में आप उनके साथ रहें और उन्हें सोते वक्त कहानी सुनाने की कोशिश करें। हो सके तो उन्हें अपने साथ किसी गाने या फिर कहानी को पढ़ने के लिए कहें। ये आप दोनों के बीच संबंध को मधुर बनाने में मदद करेगा नियमित रूप से ऐसा करने पर आप खुद को उनके करीब पाएंगे।
जब आप किसी बच्चे को अडॉप्ट करते हैं तो माता-पिता होने के नाते आपको उन्हें नए दोस्त बनाने के लिए कहना चाहिए। उनके लिए नए घर को सुरक्षित और सहज बनाने के लिए आपको उन्हें ढेर सारे रिलेशनशिप बनाने के लिए प्रेरित करना होगा। अपनी उम्र के दोस्तबनाने से दोस्ती में विश्वास बढ़ता है और बच्चे खुद को ज्यादा सुरक्षित पाते हैं। अपनी उम्र के दोस्त मिलने से बच्चे खुश और हंसते हैं, बिना किसी दबाव के, जो उन्हें ज्यादा सहज बनाने में मदद करता है।