Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जिंदगी में फिर लौटे पुराने प्यार से कैसे करें दोबारा बात शुरू? 3 टिप्स, जो फिर लाएंगे आपके बीच प्यार

जब आपका किसी पर क्रश होता है, तो सब कुछ बड़ा ही रोमांटिक सा लगने लगता है! लेकिन जब एक अरसे के बाद उनसे मिले तो क्या करें, जानिए।

जिंदगी में फिर लौटे पुराने प्यार से कैसे करें दोबारा बात शुरू? 3 टिप्स, जो फिर लाएंगे आपके बीच प्यार
जिंदगी में फिर लौटे पुराने प्यार से कैसे करें दोबारा बात शुरू? 3 टिप्स, जो फिर लाएंगे आपके बीच प्यार

Written by Jitendra Gupta |Published : October 8, 2021 6:08 PM IST

सबकी जिंदगी में कोई न कोई ऐसा होता है, जिसे वह अपना क्रश बोलता है। हर दम उसकी तारीफ करना और उसे पसंद करना आपको बेहद अच्छा लगता भी होगा। अपने क्रश में आपको लाख कमियों के बावजूद कभी भी दोष नहीं निकाल पाते होंगे। वे जो कुछ भी करते और कहते हैं, उस पर आपका दिल धड़कता होगा। जब आपका किसी पर क्रश होता है, तो सब कुछ बड़ा ही रोमांटिक सा लगने लगता है! लेकिन जैसे-जैसे समय धीरे-धीरे बीतता है, आप किसी भी दूसरे रिश्ते की तरह बात आगे न बढ़ती हुई देखकर उनमें रुचि खोने लगते हैं! लेकिन जब आप उन्हें एक समय के बाद देखते हैं, तो आप खुद की मदद नहीं कर पाते और वापस से उनके जुड़ने के लिए तरसते रहते हैं। तो अगर आप अपने किसी पुराने क्रश से दोबारा संपर्क करना चाहते हैं लेकिन अपने मन में झिझक महसूस कर रहे हैं तो नीचे दिए गए इन आसान टिप्स को अपनाएं।

सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ें

सोशल मीडिया इन दिनों युवाओं के लिए किसी आधुनिक युग के वरदान से कम नहीं है। खासकर जब पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने या अपने क्रश को सर्च करने की बात आती है तो सोशल मीडिया बेस्ट विकल्प में से एक है। आपको बस उन्हें सोशल मीडिया पर ढूंढना है और उन्हें एक रिक्वेस्ट भेजनी है। अगर उन्हें जरा सी भी दिलचस्पी होगी, तो वे इसे जरूर स्वीकार करेंगे!

दोस्त के माध्यम से संपर्क करें

चूंकि आपका पुराना क्रश आपके स्कूल या कॉलेज में हो सकता है, इसलिए संभव है कि आपको कोई कॉमन फ्रेंड मिल जाए। तो बस उस कॉमन फ्रेंड को टेक्स्ट करें और अपने पुराने क्रश तक उनके माध्यम से पहुंचें अगर आप उससे सीधे बात करने से शर्माते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

उन्हें मैसेज भेजें

कभी-कभी एक साधारण 'हाय' चीजों को आगे बढ़ाने के लिए काफी होता है। इसलिए अपने क्रश को मैसेज करने में संकोच या डर महसूस न करें। बहादुर बनें और उन्हें अपने पुराने क्रश के साथ बातचीत शुरू करने के लिए मैसेज करें!

About the Author

... Read More