Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कैसा होता है जब आपके फोन की घंटी बजती हों और आपके किसी खास का नाम स्क्रीन पर फ्लैश होने लगता है? ये एहसास आपके दिल में अजीब सी गुदगुदी का अनुभव कर देता है। क्या यह आपको खुश करता है? इसमें ज्यादातर संभावना हां कि ही होती है। ऐसा होने पर आपका पूरा दिन मुंह पर स्माइल के साथ बीतता है या फिर आपका दिल में ऑफिस में बड़ी आसानी से लग जाता है। इस दौरान न तो आपको काम की चिंता होती है और न ही किसी दूसरी चीज की। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर आप अपने पार्टनर से ढेर सारा प्यार करते हैं लेकिन क्या आपका पार्टनर भी आपके साथ समान व्यवहार करता है?
इस बात को जान लीजिए कि एक रिश्ता हमेशा एक-दूसरे को महंगे उपहार खरीदने या अपने दोस्तों को अपने साथी के बारे में बताने से ही जुड़ा नहीं है बल्कि आपको अपने पार्टनर से मिलने वाले भावनात्मक समर्थन से जुड़ा है। इसके बिना आप दोनों कितने भी लंबे समय तक साथ रहें, रिश्ते के लंबे समय तक चलने के आसार नहीं हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 3 संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं, कि आपका पार्टनिर सिर्फ और सिर्फ आपका है।
जब हम सफलता का आनंद ले रहे होते हैं, या अपनी खुशी का जश्न मना रहे होते हैं, तो बहुत से लोग हमारे साथ खड़े हो सकते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होंगे जो वास्तव में हमारे साथ तब मौजूद होंगे जब हम अपने बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं। भले ही वह कुछ न कर सकें लेकिन आपको आश्वस्त करेंगे कि वह सदैव आपके साथ खड़े हैं। आपके साथ अपनापन दिखाने के लिए वह आपके साथ गर्मजोशी से गले मिलने, आपकी पीठ पर थपथपाने या आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आपके पसंदीदा केक को लाने जैसा कुछ कर सकते हैं। ये सभी संकेत इस बात को साबित करते हैं कि आपका साथी आपकी परवाह करता है, भले ही वह ठीक तरीके से अपनी बात नहीं कह पा रहा हो और आपके लिए ही हो।
इस बात पर सभी को विश्वास होना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। ऐसा समय किसी के साथ भी आ सकता है, जब आप अकेले होते हैं क्योंकि आपके जीवनसाथी को खुद के लिए कुछ समय चाहिए होता है, लेकिन जो आपके लिए उनके प्यार को साबित करता है, वह दिन के अंत में आप ही होते हैं, जिसकी उन्हें तलाश होती है। उतार-चढ़ाव एक रिश्ते का एक हिस्सा है, लेकिन क्या मायने रखता है कि उन्हें हमेशा आपका सपोर्ट चाहिए होता है और अपनी गलती का एहसास होने के तुरंत बाद वे आपके पास वापस आएंगे।
यह गंभीर चर्चा का विषय हो सकता है, लेकिन कुलमिलाकर यह कहा जा सकता है कि जो आपसे प्यार करता है वह आपके लिए समय निकालेगा। आपके लिए समय निकालने का मतलब है कि एक सीधा-साधा संदेश, या फिर 10 सेकेंड का फोन कॉल सिर्फ आपका हाल-चाल जानने के लिए इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका पार्टनर आपके लिए समय निकालना नहीं भूलता। समय निकलाने का ये मतलब नहीं है कि बार-बार डेट, दो घंटे की वीडियो चैट, बार-बार आई लव यू बोलते रहें। आप सिर्फ एक छोटा सा इशारा भी कर सकते हैं कि आप उनका इंतजार कर रहे हैं। यह उनकी वफादारी का प्रमाण है, और एक मान्यता है कि आप दोनों लंबे समय तक साथ रह सकते हैं।