... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : July 21, 2018 5:47 PM IST
स्पताह भर की भागदौड़ और व्यस्तता के बाद आता है वीकेंड। सभी लोग वीकेंड का अपने-अपने अंदाज में मजा लेते हैं। एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ने वे दस काम बताए हैं जिन्हें ज्यादातर सक्सेसफुल लोग अपने वीकेंड पर करते हैं। आप चाहें तो आप भी कर सकते हैं ये दस काम।
1 दोस्तों और परिवार के लिए समय
सप्ताह भर काम की जिम्मेदारियों और टारगेट के पीछे दौड़ते हुए अकसर अपने परिवार और खास दोस्तों के लिए समय नहीं निकल पाता। सक्सेसफुल लोग इन दोनों की ही कद्र समझते हैं और अपने वीकेंड का एक हिस्सा परिवार और दोस्तों के साथ बिताना पसंद करते हैं।
2 कसरत
वर्कआउट यूं तो हर रोज के लिए जरूरी है। पर जब भी मीटिंग, ट्रेवलिंग और अन्य कामों में वे अपने वर्कआउट को समय नहीं दे पाते तो उसकी भरपाई वीकेंड में करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो शाम को वर्कआउट करने की बजाए वीकेंड में वर्कआउट करना पसंदक करते हैं।
यह भी पढ़ें - हो रहे हैं थर्टी प्लस, तो जरूर लें ओमेगा 3 फैटी एसिड
3हॉबी को देते हैं समय
वे शौक जो काम की दौड़ में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए वीकेंड में समय निकाला जा सकता है। फिर चाहें वह डांस हो, आर्ट हो या अपनी पसंद का म्यूजिक।
4काम से छुट्टी
सुनने में चाहें अजीब लगे पर ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो वीकेंड में कुछ नहीं करना चाहते। वे अपनी सप्ताह भर की नींद वीकेंड में पूरी करते हैं। ऐसे लोगों का मानना है कि वे इस तरह खुद को अगले वीक के लिए तैयार करते हैं।
5 टोटल डिस्कनेक्ट
अभी जमाना कनेक्टिविटी का है, लेकिन कनेक्टिविटी में अपने बहुत नजदीकी लोग नजरंदाज हो जाते हैं। इसलिए सक्सेसफुल लोग वीकेंड में मोबाइल, चैट, लेपटॉप सभी से दूरी बना लेते हैं। वह अपना सारा समय अपने करीबी लोगों के साथ बिताना पसंद करते हैं।
6 कुकिंग या गार्डनिंग
कुकिंग और गार्डनिंग सिर्फ शौक ही नहीं स्ट्रेस बस्टर भी हैं। जब भी आप इनके साथ समय बिताएंगे तो खुद में पॉजीटिव बदलाव महसूस करेंगे। इसलिए सक्सेसफुल लोग वीकेंड का इस्तेमाल इन दोनों के लिए भी करते हैं।
7 नेटवर्किंग
सोशल नेटवर्किंग के दौर में नेटवर्किंग के लिए अगर समय नहीं मिल पा रहा है तो वीकेंड इसके लिए अच्छा मौका है। जिन लोगों से आप वीक डेज में कनेक्ट नहीं हो पाए हैं, उन्हें वीकेंड में कॉल या कनेक्ट कर ही लेना चाहिए।
8 ध्यान और अध्यात्म
ज्यादातर भारतीय लोग वीकेंड में ध्यान और अध्यात्म के लिए खास समय निकालते हैं। अब यही चलन विदेशों में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर लोग संडे को चर्च या मंदिर जाना पसंद करते हैं, जिससे बिना किसी व्यवधान के वे आराम से ध्यान और अध्यात्म में समय बिता सकें।
यह भी पढ़ें - अपनाएंगे ये नियम, तो कभी नहीं घबराएंगे बच्चे
9 चैरिटी
अपनी जरूरतें पूरी करने में सक्षम लोगों की यह जिम्मेदारी भी बनती है कि वे दूसरों के काम आएं। इसलिए वीकेंड में वे चैरिटी भी करते हैं। कुछ लोगों ने खास तौर से इसके लिए अपने सेमे प्रोफेशन वाले लोगों के क्लब बना लिए हैं, ताकि वे वीकेंड में अपने स्किल का इस्तेमाल निशुल्क कर सकें।
10 अगले सप्ताह की प्लानिंग
और जब वीकेंड बीतने लगता है तो जरूरी हो जाता है कि खुद को अगले सप्ताह के लिए तैयार करना। इस समय में आप आने वाले सप्ताह की महत्वपूर्ण तिथियां, मीटिंग और प्रोजेक्ट को रिमाइंड कर सकते हैं।
चित्रस्रोत: Shutterstock.